Cm Sukhu Said Tough Decisions Have To Be Taken For Change Many Times Ministers Get Annoyed – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal Cm:मुख्यमंत्री सुक्खू बोले


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हम सत्ता सुख के लिए नहीं आए हैं। बदलाव के लिए कड़े फैसले लेने पड़ते हैं। कड़े फैसलों से कई बार मंत्रियों और विधायकों में नाराजगी हो जाती है। जनता और समाज हित में जब फैसले लिए जाते हैं, तब थोड़े-बहुत विवाद होते हैं। हालांकि, कड़े फैसलों का स्वाद मीठा होता है। फिर दोहराया कि हिमाचल साल 2027 तक आत्मनिर्भर बनेगा और 2032 तक समृद्धशाली राज्य बनेगा। सीएम मंगलवार को देहरा में सीएम कार्यालय के उद्घाटन के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
हमारी सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। आज हर महत्वाकांक्षी योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
हम हर वर्ग के उत्थान के लिए मौजूदा जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ अन्य नई योजनाएँ बना रहे हैं ताकि हिमाचल सशक्त और समृद्ध बन सके।
चाहे… pic.twitter.com/6cUv4RvBf8
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) November 5, 2024
कहा कि पौंग बांध विस्थापित जो 40-50 सालों से सरकारी भूमि पर रह रहे हैं, उनकी समस्याओं को हल करने के लिए सरकार प्रयासरत है। बनखंडी में बन रहे जू में पानी की योजना के लिए साढ़े 4 करोड़ स्वीकृत कर दिए गए हैं। कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित कर रहे हैं। देहरा में एक बढ़िया होटल बनाने जा रहे हैं, जिसके लिए शीघ्र फंड स्वीकृत होगा। देहरा को पर्यटन की दृष्टि से भी संवारने के लिए 100 करोड़ का प्रोजेक्ट जल्द ही यहां शुरू किया जाएगा। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर मुबारिकपुर से रानीताल तक फोरलेन करने की बात की थी। इसके लिए उन्होंने कंसल्टेंसी बना दी है। जवाली विस क्षेत्र में एक 66 करोड़ के पुल की स्वीकृति दी है।