Published On: Wed, May 28th, 2025

Cm Sukhu Said Bjp Is Divided Into Five Factions Misleading People Banjar Kullu – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal News:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले


संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)।
Published by: अंकेश डोगरा

Updated Wed, 28 May 2025 07:49 PM IST

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा पांच गुटों में बंटी है। वह प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए वर्तमान राज्य सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

 

CM Sukhu said BJP is divided into five factions misleading people Banjar Kullu

बंजार में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क


loader



विस्तार


प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बंजार में भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा पांच गुटों में बंटी है। जिन पर पहले ही भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, वह प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए वर्तमान राज्य सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। आज वह भाजपा के नीति निर्धारक बने हैं लेकिन पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। वर्ष 2023 में आई आपदा के दौरान भाजपा नेता एक बार भी प्रभावित परिवारों का हक मांगने के लिए केंद्र सरकार से कोई भी पैरवी करने नहीं गए जबकि कांग्रेस सरकार लोगों के साथ खड़ी रही। बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने मुख्यमंत्री के दौरे से दूरी बनाई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका दायित्व बनता है कि वह आएं और अपनी कुर्सी पर बैठें। उनके लिए कुर्सी रखी हुई थी। अगर को वह आते तो उनका नाम भी पट्टिका पर लगाते। वह हमारे छोटे भाई हैं। बंजार में जो आज करोड़ों की सौगात दी गई है वह बंजार के लिए ही तो है। वहीं मुख्यमंत्री के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का माहौल है।

Trending Videos

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>