Published On: Sun, Nov 17th, 2024

City BJP’s workshop on organisational elections concluded | संगठन चुनावों को लेकर शहर बीजेपी की कार्यशाला संपन्न: 30 नवम्बर तक होंगे बूथ के चुनाव, जयपुर में चुने जाएंगे 1800 बूथ अध्यक्ष – Jaipur News


बीजेपी में संगठन चुनावों को लेकर आज जयपुर शहर जिला भाजपा की कार्यशाला संपन्न हुई। इसमें बूथ के चुनावों की प्रक्रिया से मंडल सहयोगियों को अवगत कराया गया। सहायक चुनाव अधिकारी मनीष पारीक ने बताया कि जयपुर शहर के 33 मंडलों में मंडल सहयोगियों की नियुक्ति

.

उन्होने बताया कि जयपुर शहर में करीब 1800 बूथ हैं। जिनमें 11 सदस्यीय बूथ समिति और बूथ अध्यक्ष का चुनाव होना है। उन्होने कहा कि आज की वर्कशॉप में विचारधारा से सदस्यों को सर्व सहमति से जोड़ने की जानकारी दी गई।

कार्यशाला मे शहर बीजेपी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यशाला मे शहर बीजेपी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बूथ समिति में तीन महिलाओं को जगह उन्होने बताया कि प्रत्येक बूथ समिति में 11 सदस्य होंगे। जिसमें से तीन महिलाओं को चुनना अनिवार्य हैं। जिसमें एक मन की बात प्रमुख, एक वाट्सएप प्रमुख और एक लाभार्थी प्रमुख सहित स्थानीय सामाजिक संरचना को ध्यान में रखकर बूथ समिति का गठन करेंगे।

वर्कशॉप को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री और सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा है कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा शहर के बूथ-बूथ पर बने, इस हेतु बूथ समितियों का गठन होना चाहिए। इसी के साथ उस बूथ में मतदाता सूची अनुसार पन्ना प्रमुख भी निर्धारित किया जाएगा। जयपुर शहर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा ने जयपुर शहर में हुई सदस्यता की जानकारी देते हुए प्रदेश में सर्वाधिक सदस्यता एवं सक्रिय सदस्य बनाने का आग्रह किया।

जयपुर शहर के मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक नारायण देवल ने कहा कि 20 तारीख तक सभी मंडलों की कार्यशाला पूर्ण होगी। जिसमें संगठन की सरंचना बनाने का आग्रह किया। उन्होंने जयपुर शहर के 33 मंडलों के संगठन पर्व सहयोगी भी घोषित किए। वर्कशॉप में सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश महामंत्री श्रवण बगडी, जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, हेरिटेज महापौर कुसुम यादव, प्रदेश मंत्री अजीत मांडण और स्टेफी चौहान, संगठन सह प्रभारी नरेश बंसल, सदस्यता प्रभारी बीपी सारस्वत सहित मंडल अध्यक्ष, जिला प्रभारी उपस्थित थे।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>