churu Results 2024 Live bjp candidate Devendra Jhajharia congress tough fight
churu Results 2024: चुरु संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। आज यहां मतों की गिनती हुई। वोटों की गिनती के लिए यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस सीट पर बीजेपी के देवेंद्र झाझड़िया और कांग्रेस के राहुल कस्वां सहित कुल 11 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। हालांकि, यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। आखिरकार इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां ने जीत दर्ज कर ली। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह झाझड़िया को हार का सामना करना पड़ा है।
चुरू लोकसभा में 8 विधानसभा सीटें पड़ती हैं। यहां 63 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के अलावा बसपा से दईराम मेघवाल और भारत रक्षक पार्टी से गोमती धर्मपाल कटारिया समेत अन्य प्रत्याशी भी मैदान में थे।
यहां वोटों की गिनती के लिए प्रशासन ने 5 जून तक धारा 144 लागू की थी। यहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 493 पुलिस कर्मी तैनात थे। यहां ईवीएम में डाले गए वोटों की गिनती यहां जिला मुख्यालय स्थित लोहिया कॉलेज में हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां वोटों की गिनती हुई है। चुरू लोकसभा सीट पर हर हलचल के लिए लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े रहें-
18:15 PM – यह सभी जीते
कोटा – बीजेपी के ओम बिरला
उदयपुर – बीजेपी के मन्ना लाल रावत
बीकानेर – बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल
सीकर – सीपीएम के अमराराम
चुरू – कांग्रेस के राहुल कस्वां
अलवर – बीजेपी के भूपेंद्र यादव
बाड़मेर – कांग्रेस के उम्मेदाराम
बीकानेर- बीजेपी के अर्जुनराम मेघवाल
नागौर – आरएलपी के हनुमान बेनीवाल
झुंझुनूं- कांग्रेस के बृजेन्द्र ओला
जयपुर ग्रामीण – बीजेपी के राव राजेंद्र सिंह
झालावाड़ – दुष्यंत सिंह
17:51 PM – करौली-धौलपुर सीट से कांग्रेस के जाटव जीते
निर्वाचन आयोग के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार भजनलाल जाटव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की इंदु देवी को 98,945 मतों से हराया। कांग्रेस उम्मीदवार जाटव को 5,30,011 मत व इंदु देवी को 4,31,066 मत मिले। उल्लेखनीय है कि 2019 के आम चुनाव में करौली-धौलपुर सीट पर भाजपा के मनोज राजोरिया ने कांग्रेस के संजय कुमार को 97,682 मतों से हराया था। इस बार भाजपा व कांग्रेस दोनों ने नए प्रत्याशी उतारे।
16:49 PM – राजस्थान में बीजेपी को कई सीटों पर जोर का झटका लगा है। चुरू लोकसभा सीट पर राहुल कस्वां ने जीत हासिल कर सबको चौंकाया है। दिलचस्प बात यह भी है कि राहुल कस्वां बीजेपी के सांसद रह चुके हैं। लेकिन टिकट नहीं मिलने पर वो नाराज हो गए थे और हाथ के साथ चले गए थे। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को नाराज नहीं किया।
16:09 PM – राजस्थान ने कांग्रेस आठ सीट पर बढ़त बनाए हुए है। विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) एक-एक सीट पर आगे हैं। इसी तरह बांसवाड़ा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) का उम्मीदवार आगे है। राज्य में सभी 25 लोकसभा सीट पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। निर्वाचन आयोग के अनुसार जयपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार मंजू शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,31,767 मतों से हराया। कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास दूसरे स्थान पर रहे जिन्हें 5,55,083 मत मिले।
15:04 PM – राजस्थान की चुरू लोकसभा सीट का जनता ने फैसला कर दिया है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां जीत गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने देवेंद्र सिंह झाझड़िया को हरा दिया है।
1:43 PM – चुरू लोकसभा सीट पर बीजेपी को तगड़ा झटका लग सकता है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां लगातार आगे चल रहे हैं।
12:21 PM –चुरू से राहुल कास्वां अभी आगे चल रहे हैं। राहुल कास्वां 38382 वोटों से आगे चल रहे हैं।
12:00 PM – चुरू में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर हो रही है। चुरू सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां आगे चल रहे हैं। बीजेपी के देवेंद्र झाझड़िया अभी पीछे चल रहे हैं।
09:07 AM – शुरुआती रुझानों के बाद राजस्थान में कही-कही बीजेपी के दफ्तर में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
08:27 AM – चुरू का अगला सांसद कौन होगा, इसे लेकर आज तस्वीर साफ हो जाएगी। इस लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू कर दी गई है।
7:50 AM – चुरू में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि, नेशनल जनमंडल पार्टी के दौलतराम पैंसिया ने बीजेपी को समर्थन दिया था। फिर भी वो अपना नामांकन वापस नहीं ले सके थे। मुख्य स्टेशन मार्ग से यातायात बंद रहेगा।
7:24 AM – चुरू लोकसभ सीट पर दिलचस्प मुकाबला माना जा रहा है। यहां बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।