Christmas: दुनियाभर में मना क्रिसमस…पर बेथलेहम में फीका रहा त्योहार का उत्सव, फलस्तीनी ईसाइयों ने किया मार्च


इस्राइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बेथलहम शहर।
– फोटो : ani
गाजा में युद्ध के साये में वेस्ट बैंक स्थित ईसा मसीह के जन्म स्थान बेथलेहम में इस बार भी क्रिसमस के मौके पर माहौल उदास और गमगीन देखा गया। आमतौर पर क्रिसमस पर यहां उत्साह देखने को मिलता रहा है लेकिन इस बार ऐसा नहीं था। मैंगर स्क्वायर पर क्रिसमस पर होने वाली सजावट और विशाल क्रिसमस ट्री नदारद थे। विदेशी पर्यटकों की भीड़ भी नहीं दिखाई दी। फलस्तीनी ईसाइयों ने सड़कों पर शांतिपूर्ण तरीके से मार्च किया। हालांकि दुनिया में कई जगह क्रिसमस पर उत्साह देखा गया।
Trending Videos