Published On: Thu, Oct 24th, 2024

Chhath Puja: छठ से पहले घाटों की सफाई, मरम्मत और लिंक रोड, किस घाट को दुरुस्त करने में कितना खर्च कर रही सरकार


Chhath Puja: पटना सिटी के कंगनघाट पर दुर्गापूजा के अवसर पर मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए तालाब में तीन लाख 30 हजार 149 रुपये, किला घाट पर भी इतना ही खर्च किया गया है। दमराही घाट पर बनाए गए तालाब में तीन लाख 30 हजार 146 रुपये खर्च किए गए थे।

Chhath Puja: छठ को लेकर गंगा और तालाबों में बनाए जा रहे घाटों की सफाई, मरम्मत और संपर्क पथ पर 13 करोड़ 40 लाख खर्च होंगे। सबसे अधिक बांसघाट पर 49.38 लाख खर्च किए जाएंगे। दशहरा के अवसर पर मूर्ति विसर्जन करने के लिए गंगा नदी में बनाए गए तालाब पर 10 लाख खर्च किया गया है। गंगा नदी और तालाबों के किनारे घाटों की तैयारी से संबंधित नगर निगम ने जिला प्रशासन को यह रिपोर्ट दी है, जिसमें इसका जिक्र किया गया है।

पाटलिपुत्र अंचल और अजीमाबाद अंचल के विभिन्न घाटों पर बैरेकेडिंग, रोशनी की व्यवस्था व संपर्क पथ बनाए जाएंगे। पार्क और तालाबों में बनाए गए छठ घाटों की सजावट और बैरिकेडिंग में एक से चार लाख रुपये खर्च किया जाएगा। इसमें कुछ घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर की गई व्यवस्था के खर्च का ब्योरा भी दिया गया है। पटना सिटी के कंगनघाट पर दुर्गापूजा के अवसर पर मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए तालाब में तीन लाख 30 हजार 149 रुपये, किला घाट पर भी इतना ही खर्च किया गया है। दमराही घाट पर बनाए गए तालाब में तीन लाख 30 हजार 146 रुपये खर्च किए गए थे।

विभिन्न घाटों को दुरुस्त करने के लिए खर्च के ब्योरे

घाट – खर्च

बांसघाट – 49.38 लाख

कलेक्ट्रेट घाट – 48.86 लाख

मीनार घाट – 32.32 लाख

पाटिपुल घाट – 24.92 लाख

बिंदटोली घाट – 18.10 लाख

जेपी सेतु घाट – 23.08 लाख

एलसीटी घाट – 26.04 लाख

राजापुरपुल घाट – 29.12 लाख

पहलवान घाट – 24.73 लाख

शिवा घाट – 16.42 लाख

कुर्जी बालूपर घाट – 22.60 लाख

भद्रघाट – 18. 64 लाख

महावीर घाट – 21.30 लाख

सीता घाट – 13.15 लाख

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>