{“_id”:”6715eae62fbc9f82a505476d”,”slug”:”chamba-flying-fairy-seema-won-gold-in-hong-kong-2024-10-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Himachal: 10,000 मीटर दौड़ में चंबा की उड़नपरी सीमा ने हांगकांग में जीता गोल्ड”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:26 AM IST
एशिया स्तर की 10,000 मीटर दौड़ में चंबा की उड़नपरी सीमा ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। सीमा ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर देश, प्रदेश और चंबा जिला का नाम रोशन किया।
चंबा की उड़नपरी सीमा ने हांगकांग में जीता गोल्ड – फोटो : संवाद
Trending Videos
विस्तार
हांगकांग में हुई एशिया स्तर की 10,000 मीटर दौड़ में चंबा की उड़नपरी सीमा ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। सीमा ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर देश, प्रदेश और चंबा जिला का नाम रोशन किया। सीमा चंबा के की झुलाड़ा पंचायत के रेटा गांव की रहने वाली है। सीमा अब तक 15 से अधिक राष्ट्रीय और एक अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल कर चुकी है। सीमा ने न केवल कड़ी मेहनत और लगन का परिचय दिया, बल्कि पूरे भारत को गर्व महसूस कराया है।
Trending Videos
सीमा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी दौड़ पूरी की और प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस जीत ने भारत का नाम एशियाई खेलों में ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर उन्होंने जीत हासिल की। उनकी यह जीत नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। इस जीत के साथ सीमा ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
एफडी तुड़वाकर मां ने भेजा था बैंकॉक
वर्ष 2017 में सीमा में आयोजित एशियन यूथ चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सीमा के पास पैसे नहीं थे। सीमा की माता ने एफडी तुड़वाकर सीमा को बैंकॉक में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा था। सीमा ने प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता था।