Cabinet minister Sumit Godara reached Ajmer | कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा पहुंचे अजमेर: बोले- सक्षम लोग सरकारी योजनाओं को छोड़ रहे, यह अनोखी मिसाल राजस्थान कायम कर रहा – Ajmer News

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे। गोदारा की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में अजमेर और ब्यावर के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
.
इस मौके पर मंत्री ने कहा कि भारत में स्वयं सक्षम लोग सरकारी योजनाओं को छोड़ रहे हैं, यह अनोखी मिसाल राजस्थान कायम कर रहा है। गिव अप कैंपेन के तहत सक्षम 21 लाख लोग अपनी इच्छा से खाद्य सुरक्षा का लाभ छोड़ चुके हैं। मंत्री की ओर से सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी की गई।
कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि आज खाद्य सुरक्षा विभाग की मीटिंग ली गई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 26 जनवरी से जो पोर्टल शुरू किया गया उसमें नए लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा में जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसे लेकर बैठक ली गई। इसमें अजमेर और ब्यावर के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अजमेर और ब्यावर के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
गोदारा ने कहा कि 1 नवंबर से गिव अप कैंपेन शुरू किया गया। लेकिन इसमें सक्षम लोगों को खाद्य सुरक्षा का लाभ छोड़ना होगा। 21 लाख लोगों ने अपनी इच्छा से खाद्य सुरक्षा का लाभ छोड़ा है। अजमेर जिले में 76000 के आसपास छोड़ चुके है। वही 1 लाख1 21000 नए लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा में 26 जनवरी से जोड़ दिया गया है। 35 लाख के आसपास राजस्थान में जोड़े गए हैं। गोदारा ने कहा कि जिला कलेक्टर को इसमें पावर दी गई है कि वह पात्रता रखने वाले लोगों को जोड़ सकते हैं।
गोदारा ने कहा कि सरकार की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। भारत में स्वयं लोग सरकारी योजनाओं को छोड़ रहे हैं, यह अनोखी मिसाल राजस्थान कायम कर रहा है। आम जनता को शुद्ध आहार मिले इसे लेकर सरकार की ओर से अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की योजनाओं का काम सारा ऑनलाइन किया जा रहा है।