Blackened the picture of Ahilyabai Holkar sewar police station bharatpur ramnagar village | अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर पर लगाई कालिख: रामनगर गांव में लोगों ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने सेवर थाने पर दी शिकायत – Bharatpur News

असामाजिक तत्वों ने अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर पर लगाई कालिख।
भरतपुर के सेवर थाना इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों ने अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर के कालिख लगा दी। जिससे समाज के काफी रोष है। समाज के लोग मौके पर इकट्ठे हुए प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों से समझाइश की, समाज के लोगों ने अज्ञात लोगों के ख
.
कृष्णा बघेल निवासी रामनगर गांव ने बताया कि 31 मई को गांव में समाज के लोगों ने अहिल्याबाई होल्कर की एक रैली निकाली थी। उनकी प्रतिमा का अनावरण किया था। कार्यक्रम में समाज के काफी लोग इकट्ठे हुए थे। देर रात कुछ सामाजिक तत्वों ने अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर पर कालिख लगा दी। इस घटना से सारे में समाज को काफी ठेस पहुंची है। अब समाज के लोगों की मांग है कि ऐसा काम करने वाले आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए।
जब समाज के लोगों ने एक बोर्ड पर लगी अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर पर कालिख लगी देखी तो, गांव के सभी लोग मौके पर इकट्ठे हुए। सूचना पर सेवर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद समाज के लोगों ने पुलिस में असामाजिक तत्वों के खिलाफ FIR दी है। पुलिस ने घटना की फोटो भी खींची है।
सेवर थाना अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि बताया की कुछ असामाजिक तत्वों ने महापुरुष की तस्वीर पर कालिख लगा दी थी। जिसे फिलहाल साफ़ कर दिया गया है। रामनगर गांव के लोगों की तरफ से एक शिकायत दी गई है। जल्द ही ऐसा कृत्य करने वाले ओरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।