Published On: Thu, Nov 7th, 2024

BJP organized an organization festival Karauli Rajasthan | भाजपा ने बनाया संगठन पर्व: सदस्यता अभियान के जरिए संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, 15 नवंबर तक बनाएंगे सदस्य – Karauli News



जिला भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय स्थित एक निजी मैरिज हाल में संगठन पर्व मनाया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भरतपुर संभाग प्रभारी हेमराज मीणा ने कहा कि सर्वप्रथम संगठन को मजबूत करना होगा। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर दिल्ली में सरकार बनाई है।

सदस्यता अभियान का कार्यक्रम ऑनलाइन एवं ऑफलाइन 15 नवंबर तक चलेगा, प्राथमिक सदस्य को अपने-अपने बूथ से 50-50 सदस्य अवश्य बनाने होंगे। तब वह सक्रिय सदस्य के लिए तैयार होगा। भारतीय जनता पार्टी विश्व में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर हुई है। 1952 में बनी पार्टी ने 1980 में जनसंघ का विलय भारतीय जनता पार्टी में हुआ।

संगठन पर्व कार्यशाला में प्रदेश नेतृत्व संगठन चुनाव अधिकारी हेमंत विजयवर्गीय ने कहा कि करौली जिले में 23 23 मंडल हैं, जिसमें 1036 बूथ है। आंतरिक लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सभी समाजों के लोग एक ही विचारधारा को लेकर चलते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के लोकप्रिय नेता हैं।

भाजपा जिला संगठन प्रभारी प्रेम प्रकाश ने कहा कि प्रत्येक बूथ समिति में तीन महिलाओं का होना आवश्यक है। प्रत्येक मंडल की संगठन पर्व की कार्यशाला 15 नवंबर तक होना आवश्यक है। मंडल संगठन पर्व की जिम्मेदारी होगी कि वह प्रत्येक शक्ति केंद्र पर जाकर मंडलों में शक्ति केंद्र सहयोगी बनाएं।

उन्होंने कहा कि बूथ की संरचना 15 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक की जानी है। सभी बूथ अध्यक्षों को अपनी-अपनी इकाइयों का गठन करना होगा, जिसमें 11 सदस्य टीम बनाई जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष शिवकुमार सैनी ने सभी का आभार जताया एवं कहा की भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने पूर्ण विवेक से कार्य करता है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>