Bjp National Workshop Meeting Was Held In Shimla On Thursday – Amar Ujala Hindi News Live
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
![Himachal BJP: बूथ स्तर के चुनाव की अवधि बढ़ी, अगले साल मिलेगा भाजपा को नया अध्यक्ष, बढ़ाए जा सकते हैं मंडल BJP national workshop meeting was held in Shimla on Thursday](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/11/28/shamal-ma-haii-bhajapa-ka-rashhataraya-karayashal-ka-bthaka_cc1e07a5b7464b9b795f9a20257eb1e5.jpeg?w=414&dpr=1.0&q=50)
शिमला में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला की बैठक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने बूथ स्तर पर चुनाव की अवधि को एक महीने और बढ़ा दिया है। करीब 8000 बूथ समितियों के चुनाव के लिए और मोहलत दी गई है। अब भाजपा को अगले साल ही नया प्रदेशाध्यक्ष मिलेगा, क्योंकि इसके लिए बूथ कार्यकारिणियों के चयन के बाद मंडल, जिला और प्रदेश स्तर के चुनाव का शेड्यूल भी तय होगा। ऐसे में नए प्रदेशाध्यक्ष के लिए भाजपा का इंतजार कुछ महीने और बढ़ गया है।
वीरवार को शिमला में हुई राज्यस्तरीय कार्यशाला में फैसला लिया गया कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की बूथ स्तर की कार्यकारिणियों का गठन दिसंबर महीने के अंत तक किया जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत कई नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूरे दिसंबर महीने में बूथ स्तर की कार्यकारिणियों का गठन कर लिया जाएगा। उसके बाद ही मंडल, जिला और प्रदेश स्तर के चुनाव भी अगले शेड्यूल के अनुसार होंगे। पहले बूथ स्तर पर कार्यकारिणियों के गठन के लिए 30 नवंबर तक का लक्ष्य तय किया गया था, मगर इसे पूरा नहीं किया जा सका तो अब दिसंबर के पूरे महीने यह चुनाव होंगे। इस कार्यशाला में भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। सक्रिय सदस्यता अभियान को भी चार-पांच दिनों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया। इस कार्यशाला में भाजपा नेताओं की ड्यूटियां भी तय की गईं।