Published On: Sun, Dec 8th, 2024

BJP बोली- सोनिया अलग कश्मीर समर्थक संगठन से जुड़ीं: भारत विरोधी सोरोस कांग्रेस को फंडिंग कर रहे, दोनों मिलकर इकोनॉमी तबाह करना चाहते हैं


  • Hindi News
  • National
  • BJP Vs Congress; Sonia Gandhi George Soros FDL AP Funding | Rahul Gandhi

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ऐसे संगठन से जुड़ी हैं, जो कश्मीर को भारत से अलग करने की वकालत करता है। भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि इस संगठन को जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन की तरफ से फंडिंग मिलती है। इस संगठन का नाम फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पेसिफिक (FDL-AP) है। सोनिया इसकी सह-अध्यक्ष (CO) हैं।

कांग्रेस पर BJP के 2 गंभीर आरोप…

पहला आरोप: कांग्रेस के राजीव गांधी फाउंडेशन को भी जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन से फंड मिला है। इस फंड का इस्तेमाल भारत को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।

दूसरा आरोप: राहुल गांधी कई बार ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) की रिपोर्ट का हवाला देकर केंद्र सरकार पर हमला करते हैं। OCCRP को जॉर्ज सोरोस से फंडिंग मिलती है। ये दोनों कांग्रेस के साथ मिलकर भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने और मोदी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

BJP ने X पोस्ट में दावा किया कि सोनिया गांधी FDL-AP संगठन की सह अध्यक्ष हैं, जो कश्मीर को भारत से अलग करने की वकालत करता है।

BJP ने X पोस्ट में दावा किया कि सोनिया गांधी FDL-AP संगठन की सह अध्यक्ष हैं, जो कश्मीर को भारत से अलग करने की वकालत करता है।

अब पूरा मामला 3 पॉइंट्स में समझिए…

1. राहुल ने OCCRP रिपोर्ट्स का हवाला देकर केंद्र को घेरा OCCRP खोजी पत्रकारों का एक संगठन है। इसी संस्था ने साल 2023 में अपनी रिपोर्ट में बिजनेसमैन गौतम अडाणी पर स्टॉक मैनिपुलेशन और कई तरह की अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। इसके अलावा इसी संस्था ने पेगासस मुद्दे को लेकर भी रिपोर्ट पब्लिश की थी। राहुल गांधी कई बार OCCRP की रिपोर्ट के आधार पर PM मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साध चुके हैं।

2. BJP बोली- OCCRP और राहुल मिलकर भारत को तोड़ने की कोशिश में 5 दिसंबर को बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने फ्रांसीसी मीडिया की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि OCCRP को अमेरिकी सरकार की तरफ काफी फंडिंग मिलती है। साथ ही इस संगठन को अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस से भी पैसा मिलता है, ताकि भारत विरोधी अभियान चलाया जा सके

भाजपा का कहना है कि संसद सत्र से पहले जानबूझकर भारतीय उद्योगपतियों के खिलाफ रिपोर्ट लाई जाती हैं, ताकि संसद न चल सके। इससे भारत का नुकसान हो और भारत के उद्योगपति न पनपें। यही राहुल गांधी की कोशिश है।

संबित पात्रा ने कहा;-

QuoteImage

गांधी परिवार एक ऐसा परिवार है, जो अपनी कुर्सी के लिए देश को बेचने से भी गुरेज नहीं करेगा। राहुल गांधी देशद्रोही हैं और मुझे ये कहने में कोई संकोच नहीं है।

QuoteImage

3. अमेरिका का BJP के आरोपों से इनकार बीजेपी के इन आरोपों को अमेरिकी सरकार ने खारिज किया है। अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका मीडिया स्वतंत्रता का समर्थक है। वह OCCRP को फंड नहीं करता है। OCCRP ने भी भाजपा के आरोपों को खारिज किया।

BJP का दावा- राहुल देश तोड़ने वालों से मुलाकात करते हैं भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी कुछ ऐसे लोगों से जुड़े हैं, जो भारत विरोधी एजेंडा चलाते हैं। इनमें से एक का नाम सलील शेट्टी बताया जा रहा है, जो ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं। यह फाउंडेशन OCCRP संस्था को फंड करता है, ताकि भारत के खिलाफ रिपोर्ट छप सकें।

बीजेपी ने दावा किया कि सलील राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भी देखे गए थे। इसके अलावा दूसरा नाम बांग्लादेशी पत्रकार मुश्फिकुल फजल अंसारी का है, वो भी OCCRP से जुड़े हैं। भाजपा का कहना है कि इन दोनों लोगों से राहुल मिलते रहते हैं।

भाजपा ने 5 दिसंबर को ये तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की थी।

भाजपा ने 5 दिसंबर को ये तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की थी।

2006 में बनी एक इन्वेस्टिगेटिव संस्था है OCCRP

‘OCCRP’ इन्वेस्टर और कारोबारी जॉर्ज सोरोस और रॉकफेलर ब्रदर्स जैसे लोगों द्वारा फंडेड ‘OCCRP’ 2006 में बनी एक इन्वेस्टिगेटिव संस्था है। इसे 24 नॉन-प्रॉफिट सेंटर्स ने मिलकर बनाया है। यह संस्था यूरोप, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया में काम करती है। OCCRP ने अपनी वेबसाइट में बताया है कि वह कंपनियों की वित्तीय अनियमितताओं के बारे में रिसर्च करती है और उसकी रिपोर्ट मीडिया संस्थानों की मदद से पब्लिश करती है।

जॉर्ज सोरोस प्रधानमंत्री मोदी को लोकतंत्र विरोधी बता चुके हैं जॉर्ज सोरोस का जन्म 12 अगस्त, 1930 को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हुआ था। जॉर्ज पर दुनिया के कई देशों की राजनीति और समाज को प्रभावित करने का एजेंडा चलाने का आरोप है। सोरोस की संस्था ‘ओपन सोसाइटी फाउंडेशन’ ने 1999 में पहली बार भारत में एंट्री की।

2014 में इसने भारत में दवा, न्याय व्यवस्था को बेहतर बनाने और विकलांग लोगों को मदद करने वाली संस्थाओं को फंड देना शुरू किया। 2016 में भारत सरकार ने देश में इस संस्था के जरिए होने वाली फंडिंग पर रोक लगा दी।

अगस्त 2023 में जॉर्ज का म्यूनिख सिक्योरिटी काउंसिल में दिया बयान बेहद चर्चा में रहा। जब उन्होंने कहा था कि भारत लोकतांत्रिक देश है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी लोकतांत्रिक नहीं हैं। उनके तेजी से बड़ा नेता बनने की अहम वजह मुस्लिमों के साथ की गई हिंसा है।

जॉर्ज पर दुनिया के कई देशों की राजनीति और समाज को प्रभावित करने का एजेंडा चलाने का आरोप है।

जॉर्ज पर दुनिया के कई देशों की राजनीति और समाज को प्रभावित करने का एजेंडा चलाने का आरोप है।

सोरोस ने CAA, 370 पर भी विवादित बयान दिए सोरोस ने भारत में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने पर भी PM मोदी पर निशाना साधा था। सोरोस ने दोनों मौकों पर कहा था कि भारत हिंदू राष्ट्र बनने की तरफ बढ़ रहा है। दोनों ही मौकों पर उनके बयान बेहद तल्ख थे और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते दिखाई दिए थे।

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>