BJP ने 29 राज्यों के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए: पीयूष को यूपी की जिम्मेदारी, खट्टर को बिहार और शिवराज को कर्नाटक का अधिकारी बनाया

- Hindi News
- National
- BJP Announced Election Officers For The Election Of The State Presidents And National Council Members
नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

शिवराज सिंह और मनोहर लाल के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्रियों को भी चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा ने गुरुवार को 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इन राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों और नेशनल काउंसिल मेंबर्स के चुनाव होने हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को बिहार और शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक और पीयूष गोयल को उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को गुजरात, पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश और धर्मेंद्र प्रधान को मध्य प्रदेश के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये इन राज्यों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेशनल काउंसिल मेंबर्स का चुनेंगे।

28 दिसंबर को भाजपा की बैठक हुई थी संगठन चुनाव को लेकर 28 दिसंबर को दिल्ली में पार्टी की बैठक हुई थी। लद्दाख भाजपा महासचिव पीटी कुंजांग ने बताया था कि पार्टी के संविधान के मुताबिक 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन के चुनाव पूरे कराने हैं। 15 जनवरी तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाएंगे।
इसके अलावा राज्यों में जिला अध्यक्षों का चुनाव भी किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी और जनवरी अंत तक भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
पद के लिए आयु सीमा तय, युवाओं को अहमियत भाजपा अपने संगठन में युवाओं को महत्व देने के लिए पहले ही आयु सीमा तय कर चुकी है। इसके लिए जिलों के भीतर बनाए जाने वाले मंडल अध्यक्ष की उम्र 35 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई है।
वहीं, जिलाध्यक्ष की उम्र 45 से 60 साल के बीच होगी। जिलाध्यक्ष के लिए संगठन में 7 से 8 साल तक काम करने का अनुभव भी जरूरी किया गया है। इनका चुनाव 15 जनवरी तक पूरा कराए जाने का लक्ष्य है।
लगातार दो बार मंडल अध्यक्ष या जिलाध्यक्ष रह चुके व्यक्ति को तीसरी बार मौका नहीं मिलेगा। साथ ही तय हुआ है कि संगठन के किसी पद पर काम कर रहे व्यक्ति को ही जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा।