Bilaspur Firing Incident: Malli Had Provided The Shooter, Name Of Another Accused Came To Light During Police – Amar Ujala Hindi News Live
अपराध (सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान एक और आरोपी का नाम सामने आया है। गरामोड़ा के मल्ली ने पूर्व विधायक के बेटे और गोलीकांड के मुख्य आरोपी पुरंजन ठाकुर को शूटर सन्नी से मिलाया था। इससे पहले पुरंजन शूटर को नहीं जानता था। वहीं मल्ली ने ही शूटर को आनंदपुर साहिब में भी रहने के लिए क्वार्टर दिलाया था। जांच में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शूटर सन्नी पर अपनी मां की हत्या की भी आरोप है। पंजाब में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है।
गुरुवार को दोपहर सवा एक बजे बिलासपुर में जिला कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड की धीरे-धीरे सभी कड़ियां पुलिस खोल रही है। इस मामले में अभी तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं पुरंजन अभी तक फरार चल रहा है। पुलिस लगातार उसे ढूंढ रही है। अब इस मामले में गरामोड़ा के मल्ली का नाम जुड़ गया है। शूटर से पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह शुरू से पुरंजन ठाकुर को नहीं जानता था। मल्ली के माध्यम से वह पुरंजन से मिला। इसके बाद ही गोलीकांड की सारी भूमिका तैयार की गई।