Published On: Wed, Jan 1st, 2025

Bihar Weather: साल के पहले दिन सर्द पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, कई जिलों में नहीं निकली धूप; जानिए मौसम का हाल


Bihar Weather: Westerly wind increased the chill, the sun did not come out; Know the weather condition, Patna

ठंड का कहर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नये साल के पहले दिन पूरा बिहार ठंड की चपेट में है। सर्द पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पटना, सीतामढ़ी, पूर्णिया, अररिया, मुजफ्फरपुर, चंपारण, दरभंगा समेत कई जिलों में सुबह धूप नहीं निकली है। पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रहा। वहीं पिछले 48 घंटे में चार डिग्री तक न्यूनतम पारा गिरा है। कई इलाकों में घना कोहरा दिखा। मौसम विभाग की मानें तो छह जनवरी से कोल्ड वेव जैसे हालात होंगे। इसलिए बढ़ते ठंड को लेकर सावधानी बरतें।

Trending Videos

सहरसा में सबसे ज्यादा ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में बिहार के कई शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पूर्णिया का 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दरभंगा का 22.4 डिग्री, मधेपुरा का 22 डिग्री, भागलपुर 21.5 डिग्री, खगड़िया का 21.3 डिग्री और सबसे कम पटना का 19.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा ठंड सहरसा में पड़ी। यहां का 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद समस्तीपुर में 10.2 डिग्री, गया का 11.6 डिग्री, बांका का 11 डिग्री, पूर्णिया का 13.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 13.7 डिग्री, पटना का 14.2 डिग्री और गोपालगंज का 14.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।  मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन तक अधिक ठंड का एहसास होगा। 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>