Published On: Sat, Jun 8th, 2024

Bihar Weather: मॉनसून से पहले भीषण हीटवेव की चपेट में बिहार, पटना में सीजन का सबसे गर्म दिन


ऐप पर पढ़ें

Bihar Weather Update: बिहार में मॉनसून की दस्तक से पहले पटना समेत अन्य जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। पटना गया सहित 6 शहर शनिवार को लू की चपेट में रहे। पटना में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले 28 मई को पटना का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पिछले 6 दिनों के दौरान राजधानी के अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है।

 

मौसम विभाग ने बिहार के चार जिलों बांका, भागलपुर, जमुई और पूर्वी चंपारण में रविवार को लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दक्षिण बिहार के एक या दो स्थानों पर भी लू चलने की संभावना है। वहीं, दक्षिण बिहार का शेष भाग और उत्तर बिहार उमस भरी गर्मी की चपेट में रहेगा। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पटना के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे ये जिले

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, बांका, नवादा और अरवल में भीषण गर्मी रही। वहीं पटना, गया, जमुई, गोपालगंज, नालंदा, जीरादेई और मुंगेर लू की चपेट में रहे। 

बक्सर में पारा 45 डिग्री पार

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पटना सहित प्रदेश के 26 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं 9 शहरों के तापमान में गिरावट आई। इस दौरान प्रदेश का सबसे गर्म जिला 45.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर रहा। वहीं पटना का 43,  गोपालगंज का 42.2, जीरादेई का 43.4, छपरा का 42.3 वैशाली का 44.5, भोजपुर का 44.3, मुंगेर का 41.4, सासाराम का 44, अरवल का 44.5, नालंदा का 43.5, शेखपुरा का 44.2, बांका का 43.7, जमुई का 42.4, नवादा का 43.9, गया का 44, औरंगाबाद का 44.6 और डेहरी का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>