Published On: Sat, Aug 3rd, 2024

Bihar Weather: पूरे बिहार में हफ्ते भर बरसेंगे बादल, इन पांच जिलों में भीषण बारिश का रेड अलर्ट


ऐप पर पढ़ें

बिहार के पांच जिलों में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिणी-पश्चिम भाग के जिलों में गरज-तड़क के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान झोंके के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। इन सभी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

इधर, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव वाली लाइन बनी थी। इसका केंद्र बिंदु झारखंड में था, जो बिहार में झारखंड से सटे हुए जिलों के साथ ही गया होते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ शनिवार को गुजर गया। इसी कारण जहां झारखंड में भारी बारिश हुई, वहीं शुक्रवार और शनिवार को गया, बांका, नवादा, जमुई सहित कई जिलों में भारी बारिश हुई। इसके प्रभाव से पटना सहित पूरे बिहार में बादल छाए रहे और तेज रफ्तार से हवा भी चल रही थी। इस कारण लोगों को लगातार तीसरे दिन भीषण गर्मी से राहत मिली। 

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने रविवार को किशनगंज, पूर्णिया, नवादा, गया और अररिया जिले के एक यादव स्थान पर भारी बारिश की आशंका जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मानसून की सक्रियता से पूरे प्रदेश में हुई वर्षा 

प्रदेश में मानसून की ट्रफ लाइन बनी हुई है। इस कारण मानसून मजबूत है। इससे शुक्रवार की रात और शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान सुपौल में 36.2, दरभंगा में 23, मुंगेर में 24.5, पूर्णिया में 18.4, जमुई में 38.9, बांका में 31.2, भागलपुर में 24, गया में 44, औरंगाबाद में 31.2, पटना में 6.8 मिमी बारिश हुई। 

पटना सहित 26 शहरों का अधिकतम पारा गिरा 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पटना सहित 26 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। इस कारण लोगों ने राहत महसूस की। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर रहा। पटना का अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>