Published On: Tue, Aug 6th, 2024

Bihar Weather: पटना समेत बिहार के इन 7 जिलों में होगी झमाझम बारिश, ठनका से रहें सावधान


बिहार में मानसून की गतिविधि बुधवार को भी जारी रहेगी। राजधानी पटना सहित उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और पश्चिमी भागों के जिलों में गरज व चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और जमुई जिले में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मानसून सक्रिय रहा। जिस कारण पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। वहीं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज, वैशाली में भारी बारिश हुई। राजधानी सहित प्रदेश में बादल छाए रहने और बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई। जिस कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।

उफान पर सोन नदी; 5 लाख क्यूसेक पहुंचा जलस्तर, कई जिलों में रेड अलर्ट

राजधानी पटना में हुई बारिश, पारा गिरा

पटना में सुबह से ही बादल छाए रहे। इस दौरान सुबह से ही अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन दोपहर के समय कुछ मिनटों के लिए हल्की बारिश हुई। जिस कारण अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक का गिरावट हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पटना में दोपहर के समय 1.2 मिमी बारिश हुई। जबकि अधिकतम तापमान में 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश होने और अधिकतम तापमान गिरने के कारण राजधानी वासियों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि पिछले दो-तीन दिनों से ही राजधानी का मौसम सुहाना बना हुआ था। लेकिन उमस रहने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था।

पटना सहित 32 शहरों का अधिकतम पारा गिरा

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर शहर में बादल छाए रहने और बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान गिरने से लोगों को राहत मिली। पटना सहित प्रदेश के 32 शहरों के अधिकतम तापमान गिरावट आई। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी का पुपरी रहा।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>