{“_id”:”673dd4ee74edd7fd6a028f38″,”slug”:”bihar-news-gang-rape-of-15-year-old-girl-in-sheikhpura-the-brutes-picked-him-up-from-outside-the-house-2024-11-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar News: 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप; घर के बाहर से दरिंदों ने उठाया, नदी किनारे ले जाकर किया गंदा काम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 20 Nov 2024 05:54 PM IST
महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 और पॉक्सो अधिनियम के तहत नामजद अभियुक्त बनाया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया है।
सामूहिक दुष्कर्म – फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
शेखपुरा जिला अंतर्गत कोसुंभा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में अपने घर के बाहर बैठी एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को पड़ोस के ही दो मनचले युवकों ने बलपूर्वक उसे उठाकर अपने साथ गांव के नदी के किनारे ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में पीड़िता ने स्थानीय महिला थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी की पहचान सतीश मांझी और नेतू मांझी के रूप में की गई है। जबकि पीड़िता को पुलिस निगरानी में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है।
घर के बाहर से दो मनचलों ने उठाया
महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि मंगलवार की रात पीड़िता अपने घर के बाहर बैठी थी। तभी पड़ोस के ही दो मनचले युवकों ने बलपूर्वक उसे उठाकर अपने साथ गांव के नदी के किनारे ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद घर वापस लौटी किशोरी ने घटना के बारे में पूरी जानकारी अपने मां बाप को दिया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने कोसुंभा थाना पहुंचे। जहां थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह की सहायता से महिला थाना पुलिस छापेमारी कर घटना में शामिल दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 और पॉक्सो अधिनियम के तहत नामजद अभियुक्त बनाया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया है।