{“_id”:”676f6bcafd207fa2a7028e95″,”slug”:”bihar-news-dead-body-of-a-married-woman-found-hanging-in-nalanda-parents-accused-son-in-law-of-murder-2024-12-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar News: नालंदा में फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, मायके वाले बोले- हत्या कर फरार हो गया दामाद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सरस्वती देवी की फाइल फोटो। – फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
नालंदा में एक महिला की संदिग्ध हालत में शुक्रवार को मौत हो गई। मामला सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मलामा गांव का है। मृतका की पहचान स्वर्गीय अवध सिंह के 28 वर्षीया पुत्री सरस्वती देवी के रूप में की गई है। महिला का शव उसके मायके में ही फंदे से लटका हुआ पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है। देर शाम परिजन पुलिस की मदद से शव के पोस्टमार्टम को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे।
Trending Videos
घटना के बाद सरस्वती देवी की मां बेवी देवी ने बताया कि वह घर में नहीं थी। उनकी बेटी और दामाद घर में अकेले थे। वह बाजार से काम निपटा कर लौटी तो देखा कि एक कमरे में उनकी बेटी साड़ी की फॉल से लटकी रही थी। बेबी देवी ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि दो दिन पहले ही दामाद घर आया था। वह घर पहुंची तो दामाद घर में मौजूद नहीं था।
सास ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप
बेबी देवी ने बताया कि करीब छह महीना से बेटी के ससुराल में विवाद चल रहा था। इसके बाद सरस्वती यहीं रहती थी। दो बच्चे भी है, जो अपने दादी के घर में ही रहता है। पिछले छह महीने से बेटी उनके साथ ही रह रही थी और शनिवार को दिल्ली जाने वाले थे। बेबी देवी ने बताया कि किन वजहों से बेटी के ससुराल में झगड़ा होता था यह उन्हें नहीं पता है। आरोप लगाया कि दामाद ने ही उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया और फरार हो गया। करीब 13 साल पूर्व सरस्वती की शादी सरमेरा थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव निवासी चंदन से हुई थी।
पति की तलाश कर रही पुलिस
इधर, सरमेरा थानेदार प्रोबेशनर डीएसपी मोहम्मद अजहरूद्दीन ने बताया कि एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। महिला के पति पर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। उसकी तलाश जारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का पुलिस पता लगाने में जुट है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की कार्रवाई चल रही है।