Published On: Sun, Dec 22nd, 2024

Bihar News : ननद और पति की बात जानकर पत्नी हुई नाराज, फंदे से लटककर दे दी जान


Bihar News : Woman commits suicide case in Munger news bihar police husband wife sister brother

मृतका का प्रोफाइल फोटो, दायें पति।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


मुंगेर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल के लोगों को जानकारी हुई तो महिला को इलाज के निजी प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान गुलजार पोखर निवासी सुभाष कुमार वर्मा की पत्नी ममता देवी (32) के रूप में की गई है। घटना मुंगेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलजार पोखर मोहल्ले की है।

Trending Videos

बहन को रुपया देने के कारण हुआ था विवाद 

घटना के संबंध में मृतका के पति सुभाष कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह में मेरी छोटी बहन बबली देवी ने मदद के लिए मुझसे 20 हजार रूपये की मांग की थी। उसके मांगने पर मैंने 15 हजार रूपये उसके खाते में डाल दिया। इस बात की जानकारी जब मेरी पत्नी ममता को हुई तो वह ग़ुस्सा हो गई और मुझसे झगड़ा करने लगी। पत्नी कहने लगी कि आप दान करते रहिये लेकिन आपको कोई देखने वाला नहीं है। जब पत्नी बहुत ज्यादा गुस्सा हो गई तब परिवार वालो के कहने पर सुभाष अपनी दुकान चले गए।

पति के जाते ही लगा ली फांसी 

सुभाष कुमार वर्मा ने बताया कि दुकान पर जाने के कुछ देर बाद ही घर से फोन आया कि ममता ने घर का दरवाजा बंद कर लिया है। इस बात की जानकारी होते ही सुभाष  अपने घर पहुंचे तो देखा कि ममता ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है। काफी आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। फिर किसी तरह पड़ोसी की मदद से कमरे में झांकने पर दिखा कि वह पंखे से फांसी लगा ली है। इसके बाद घर का दरवाजा तोड़कर उसे प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति सुभाष कुमार वर्मा ने बताया कि 2013 में उसकी ममता से शादी हुई थी। ममता लखीसराय जिले के सिंघोल गांव की रहने वाली थी। वही उनके माता -पिता दिल्ली में रहते है और उन्हें फोन कर जानकारी दे गई है ,वे सभी ट्रैन से मुंगेर आ रहे है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ राजेश कुमार कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी मृतक महिला के घर पहुंचे।   

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>