Bihar Lok Sabha Chunav 2024 LIVE: बिहार की 8 सीटों पर अबतक 23.67% मतदान, जानिए बाकी सीटों का हाल

Bihar Lok Sabha Chunav Phase 6 Voting Live: बिहार में सख्त सुरक्षा के बीच लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ सीटों पर वोटिंग जारी है। बिहार में छठे चरण की 8 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक बिहार में कुल वोटिंग 23.67 फीसदी हुई है। वहीं अलग-अलग 8 सीटों की बात करें तो गोपालगंज में सुबह 11 बजे तक 22.61% ,वैशाली में 27.98%, महाराजगंज में 23.57%, पश्चिमी चंपारण में 23.84%, पूर्वी चंपारण में 23.10%, सीवान में 22.42%, शिवहर में 25.77% और वाल्मिकीनगर में 20.11% वोटिंग हुई। इस चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, सांसद संजय जायसवाल, जर्नादन सिंह सीग्रीवाल, वीणा देवी, पूर्व सांसद लवली आनंद, हेना शहाब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहार चौधरी, रितू जायसवाल, विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला सहित 86 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। वाल्मीकिनगर में 10, पश्चिम चंपारण में 8, पूर्वी चंपारण में 12, शिवहर में 12, वैशाली में 15, गोपालगंज (सु) में 11, सीवान में 13 और महाराजगंज में 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सीवान में त्रिकोणीय मुकाबला है जबकि अन्य सात सीटों पर एनडीए एवं इंडिया गठबंधन में सीधा मुकाबला है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इस चरण के सभी 14,872 बूथों पर सशस्त्रत्त् बलों की तैनाती की गयी है। करीब 60 हजार अर्धसैनिक बल एवं 18 हजार से अधिक गृहरक्षकों की डॺूटी लगायी गयी है। बिहार में छठे चरण की वोटिंग के हर अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहिए
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: वाल्मिकीनगर के बूथ नंबर 352 पर दो घंटे बाधित रहा मतदान
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र के मोतीपुर बूथ संख्या 352 पर वोटिंग शुरू हो गई है। बीते दो घंटे बाद मतदान शुरू हुआ है। ईवीएम बदलने के बाद मतदान प्रक्रिया जारी है।
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: बिहार की 8 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 23.67% मतदान
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: बिहार में छठे चरण की 8 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक बिहार में कुल वोटिंग 23.67 फीसदी हुई है। वहीं अलग-अलग 8 सीटों की बात करें तो
गोपालगंज में सुबह 11 बजे तक 22.61%
वैशाली में सुबह 11 बजे तक 27.98%
महाराजगंज में सुबह 11 बजे तक 23.57%
पश्चिमी चंपारण में सुबह 11 बजे तक 23.84%
पूर्वी चंपारण में सुबह 11 बजे तक 23.10%
सीवान में सुबह 11 बजे तक 22.42%
शिवहर में सुबह 11 बजे तक 25.77%
वाल्मिकीनगर में सुबह 11 बजे तक 20.11%
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: गोपालगंज में सुबह 11 बजे तक 22.61% मतदान
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: गोपालगंज में सुबह 11:00 बजे तक 22.61% मतदान हुआ है। अब तक 4 घंटे की वोटिंग हो चुकी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: वैशाली में विधायक सिद्धार्थ पटेल ने डाला वोट
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: वैशाली लोकसभा क्षेत्र के नगवां गांव स्थित पोलिंग बूथ पर विधायक सिद्धार्थ पटेल और उनकी पत्नी ने वोट डाला।
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: बिहार में सुबह 9 बजे तक 9.66% वोटिंग
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: बिहार में छठे चरण की 8 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक बिहार में कुल वोटिंग 9.66 फीसदी हुई है। वहीं अलग-अलग 8 सीटों की बात करें तो
गोपालगंज में सुबह 9 बजे तक 9.49%
वैशाली में सुबह 9 बजे तक 11.95%
महाराजगंज में सुबह 9 बजे तक 9.06%
पश्चिमी चंपारण में सुबह 9 बजे तक 9.35%
पूर्वी चंपारण में सुबह 9 बजे तक 8.95%
सीवान में सुबह 9 बजे तक 10.54%
शिवहर में सुबह 9 बजे तक 9.25 %
वाल्मिकीनगर में सुबह 9 बजे तक 8.55%
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: गोपालगंज के 4 बूथों पर वोट बहिष्कार
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: गोपालगंज के बरौली के नवादा के मतदान केंद्र संख्या 221, 222 और चंदन टोला के मतदान केन्द्र संख्या 223, 224 पर मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया है। बंद रेलवे ढाल को नहीं खोले जाने से ग्रामीण नाराज हैं
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: गोपालगंज में सुबह 9 बजे तक 7.65% वोटिंग
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: गोपालगंज में सुबह 9 बजे तक 7.65% हुआ मतदान। जो महाराजगंज से करीब 2 फीसदी कम हैं। बीते दो घंटों का ये आंकड़ा है।
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: महाराजगंज में सुबह 9 बजे तक 9.06% मतदान
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: महाराजगंज में सुबह 9 बजे तक 9.06 फीसदी मतदान हुआ है। ये बीते दो घंटों का आंकड़ा है। पोलिंग बूथ पर लोगों की कतार लगी हुई है।
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: वाल्मिकीनगर के बूथ नंबर- 203 पर वोट बहिष्कार
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के नरकटियागंज के बूथ नंबर 203 पर वोट बहिष्कार राजपूत तुमकडीया में मतदाताओं ने किया बहिष्कार। प्रशासन मनाने में जुटा
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: गोपालगंज में जेडीयू प्रत्याशी आलोक कुमार ने डाला वोट
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: गोपालगंज से जदयू के प्रत्याशी डॉक्टर आलोक कुमार सुमन ने पूरे परिवार के साथ मतदान किया। उनका मुकाबला मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के प्रत्याशी चंचल पासवान से है।
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: वैशाली में बूथ नंबर 192 पर ईवीएम खराब, मतदान रहा बाधित
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: वैशाली के रेपुर रामपुर बल्ली में ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित रहा। बूथ संख्या 192 पर EVM खराब हुई थी, जिसे अब बदल दिया गया है। और मतदान शुरू हो गया है
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: वैशाली में पहले घंटे में बदले गए 20 वीवीपैट, 3 बैलेट यूनिट
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: वैशाली लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान जारी है। पहले घंटे में ही 20 वीवीपैट, 3 बैलट यूनिट और तीन कंट्रोल यूनिट में तकनीकी खराबी आई। सभी को बदल दिया गया। मीनापुर में एक बैलेट यूनिट तो चार वीवीपैट बदले गए। कांटी में चार वीवीपैट, बरुराज में एक वीवीपैट, पारु में एक बैलट यूनिट और एक कंट्रोल यूनिट के अलावा पांच वीवीपैट बदलने की नौबत आई। साहेबगंज में एक बैलट यूनिट, दो कंट्रोल यूनिट और 6 वीवीपैट को बदलना पड़ा।
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: गोपालगंज के डीएम-एसपी ने डाला वोट
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: गोपालगंज के डीएम मो. मकसूद आलम और एसपी स्वर्ण प्रभात ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए वोट डाला। साथ ही पोलिंग बूथ की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: संजय जायसवाल ने पत्नी संग डाला वोट
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: पश्चिमी चंपारण से बीजेपी प्रत्याशी संजय जायसवाल ने मताधिकार का प्रयोग किया। और आदर्श विपिन मध्य विद्यालय बूथ पर पत्नी के साथ वोट डाला। उनका मुकाबला कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी से है।
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: सीवान में पोलिंग बूथ लंबी-लंबी कतारे, वोटर्स में उत्साह
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: छठे चरण में सीवान लोकसभा क्षेत्र में मतदान जारी है। दलीय और निर्दलीय समेत कुल 13 प्रत्याशियों के बीच सीवान का नया सांसद बनने के लिए जोर-आजमाईश हो रही है। हालांकि इन 13 प्रत्याशियों में सीवान के नए सांसद का ताज किसके सिर सजेगा, इसका अंतिम फैसला तो 4 जून को मतगणना के बाद ही पता चलेगा। मतदान को लेकर महिलाओं समेत युवा मतदाताओं में विशेष जोश देखा जा रहा है। जिले में महिला मतदाताओं से अधिक पुरूष मतदाताओं की संख्या है। 13 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला 18 लाख 96 हजार 512 मतदाता करेंगे। 1873 मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग जारी, पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी कतारें
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: बिहार में छठे चरण की 8 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी कतारें लग गई है। और उत्साह के साथ लोग मतदान करने पहुंचे हैं। वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में मतदान हो रहा है।
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: वाल्मिकी नगर और पश्चिमी चंपारण में भीषम गर्मी के बीच वोटिंग
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: वाल्मीकि नगर और पश्चिमी चंपारण में 40 से 42 डिग्री के बीच अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। वहीं पूर्वी चंपारण में 37 से 39 डिग्री के बीच अधिकतम पारा रहेगा। इसके अलावा वैशाली, गोपालगंज, सीवान व महाराजगंज का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इस झुलसा देने वाली गर्मी में लोगों को मतदान केंद्र पर जाते समय हाथ में पानी का बोतल भी साथ रखना चाहिए
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: उमस भरी गर्मी को लोगों को करना होगा मतदान
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: बिहार में छठे चरण का मतदान लोगों को उमस भरी गर्मी के बीच करना होगा। लेकिन मतदाताओं को 2019 के मुकाबले 2024 में गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश के वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह 7 से शाम के 6 बजे तक मतदान होना है। इस दौरान सुबह और शाम के समय लोगों को उमस भरी गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी। लेकिन दिन में लोगों को उमस भरी करने का सामना करना होगा।
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: छठे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: छठे चरण की 8 सीटों पर अहम मुकाबला एनडीेए बनाम इंडिया गठबंधन का है।
वाल्मीकिनगर में सुनील कुशवाहा (जदयू) और दीपक यादव (राजद) के बीच मुकाबला है। पश्चिम चंपारण में संजय जायसवाल (भाजपा) और मदन मोहन तिवारी (कांग्रेस) आमने-सामने हैं। पूर्वी चंपारण में राधा मोहन सिंह (भाजपा ) राजेश कुशवाहा (वीआईपी) की टक्कर है। शिवहर में लवली आनंद (जदयू) रितू जायसवाल (राजद), वैशाली वीणा देवी (लोजपा-आर) और मुन्ना शुक्ला (राजद), गोपालगंज में आलोक सुमन (जदयू ) और चंचल पासवान (वीआईपी), महाराजगंज में जनार्दन सिग्रीवाल (भाजपा) औरआकाश कु. सिंह (कांग्रेस), सीवान में विजयालक्ष्मी (जदयू), अवध बिहारी चौधरी (राजद), और हेना शहाब (निर्दलीय) के बीच कड़ी टक्कर है।
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: छठे चरण में 1 करोड़ 49 लाख मतदाता डालेंगे वोट
Bihar 6th Phase Voting LIVE Updates: छठे चरण में 1 करोड़ 49 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 78,23,793 पुरुष, 71,07,944 महिला एवं 428 थर्ड जेंडर हैं। सबसे कम पश्चिम चंपारण में 17,59,234 तो सबसे अधिक गोपालगंज (सु) सीट में 20,27,054 मतदाता हैं। इस चरण के कुल कुल 14,872 बूथों में 1281 बूथ शहरी क्षेत्र और 13,591 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। हरेक बूथ पर औसतन 1004 मतदाता हैं।