सिवान में शुक्रवार को नगर स्थित एक सभागार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता ने की। समारोह का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत से हुआ, जिसका संचालन सुनीता जायसवाल ने किया।
सेवा, नेतृत्व और न्याय की प्रतिमूर्ति अहिल्याबाई होल्कर
जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने अहिल्याबाई होल्कर को सेवा, नेतृत्व और न्याय की प्रतीक बताते हुए उनके सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कार्यों की प्रशंसा की। एमएलसी सच्चिदानंद राय ने बताया कि होल्कर ने दहेज विरोधी कानून लागू कराने, विधवाओं के अधिकारों और महिलाओं की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने विधवा पुनर्विवाह को नैतिक समर्थन देने और मित्र के पुनर्विवाह का संरक्षण करने की बात कही।
यह भी पढ़ें: बिहार के दो जिलों में बनेंगे कैंसर अस्पताल, अन्य जिलों में सुविधाओं के साथ किये जाएंगे विशेष इलाज
प्रधानमंत्री की योजनाएं अहिल्याबाई के विचारों से प्रेरित
भाजपा जिला प्रभारी लालबाबू कुशवाहा ने अहिल्याबाई को विकास की प्रतीक बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में स्थापित उनकी प्रतिमा की चर्चा की। नगर परिषद उपसभापति किरण गुप्ता ने प्रधानमंत्री की योजनाएं जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुद्रा और स्टार्टअप को अहिल्याबाई के विचारों से जोड़कर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में हैप्पी यादव, प्रदीप कुमार रोज, मुकेश कुमार बंटी, कुंदन सिंह, पूनम गिरी, सुशीला देवी, अनुराधा गुप्ता सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।