Published On: Tue, Jul 30th, 2024

Bihar : भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का पहला टास्क मंत्रियों के लिए; सम्राट सहित सभी भाजपाई मंत्री करेंगे यह काम


Bihar: BJP state president Dilip Jaiswal starting special program from1st August, all ministers will appear

बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


दिलीप जायसवाल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनते ही भाजपा में परिवर्तन शुरू होने लगे। बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दिलीप जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में  बैठक की, जिसमें उन्होंने कई तरह के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में  बैठक हुई, इस पर मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि है मेरी पहली बैठक है और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की  फ़ौज के सकारात्मक उर्जा को संकलित कर के संगठन को और अधिक मजबूत करना है। एक तारीख से सहयोग कार्यक्रम शुरू होगा जिसमें हर विभाग के सभी मंत्री लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों के बठने की अलग अलग तारीख तय की गई है। वे लोग अपनी-अपनी तय तारीख और समय पर अपने सहयोग कार्यक्रम में शामिल होंगे और लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें समर्पित और जुझारू कार्यकर्त्ता की फ़ौज है। उन कार्यकर्ताओं के सकारात्मक उर्जा को संकलित कर के संगठन को मजबूत करना प्रदेश अध्यक्ष की पहली जिम्मेदारी है।

Trending Videos

विपक्ष पर भी खूब बोले प्रदेश अध्यक्ष

बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  अपराध के जनक विपक्ष के लोग हैं। उन्होंने कहा कि जिसने अपराध को जन्म दिया, अपहरण की घटना जब मुख्यमंत्री आवास से फैसला हुआ करता था, इस स्थिति में विपक्ष तो हमलावर नहीं हो सकता। इस बात पर आप भी सोचिये कि अपराध के मामले में विपक्ष क्यों बोलेगा? जिस चीज को हम जन्म दें उसके  बारे में हम कभी हल्ला कर सकते हैं ? इसलिए विपक्ष तो कभी नहीं बोलेगा हमें इस पर पूरा भरोसा है। प्रदेश अध्यक्ष  दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुझे पता है कि विपक्ष पूरी इमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। विपक्ष कभी नहीं बोल सकता है कि अपराध बढ़ा हुआ है क्यों कि अपराध को जन्म देने वाले वही लोग हैं।  

 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>