Published On: Sun, Jan 5th, 2025

Bihar: तेजस्वी बोले- सीएम नीतीश की दुर्गति यात्रा में अधिकारियों को लूट की छूट, बिहार में लाठी-डंडे की सरकार


Bihar News: Tejashwi Yadav targets CM Nitish Kumar: Pragati Yatra, Motihari, BPSC, Maan Bahin Maan Yojana

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।
– फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार


बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव संवाद यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने मोतिहारी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 20 साल में जितना काम नहीं किया है। उससे ज्यादा काम हमने 17 महीने की सरकार में किया। मैंने आईटी, स्पोर्ट्स के क्षेत्र में काम किया है। हमारी सरकार में टोला सेवक से लेकर तालिमी मरकज हो या विकास मित्र सबका वेतन बढ़ाया। इन लोगों ने जो सोचा नहीं था वो काम हमारी सरकार ने किया हमने टूरिज्म पॉलिसी बनाने काम किया। शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन दिलाया।

Trending Videos

रोज पेपर लीक मामला आता है

तेजस्वी ने कहा कि हमारी 17 महीने की सरकार ने पांच लाख सरकारी नौकरी देने का काम किया। खिलाड़ियों को नौकरी देने का काम किया। हमारी 17 महीने की सरकार में लोगों के चेहरे पर खुशी थी। आज बिहार में लाठी-डंडे की सरकार है। नौजवान निराश हैं। रोज पेपर लीक मामला आता है। निर्दोष छात्रों को बेरहमी से पीटा जा रहा है। 

अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हैं

वहीं सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जो प्रगति यात्रा पर निकले हैं। यह अधिकारियों को लूट की छूट यात्रा है। बिहार में अधिकारी लूट रहे है और मुख्यमंत्री मूकदर्शक बनकर सबकुछ देख रहे हैं।यह मुख्यमंत्री के यह प्रगति यात्रा नहीं बल्कि बिहार की दुर्गति यात्रा है। अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हैं। ना किसी से संवाद करते है ना किसी अधिकारी से बात करते है। हर एक महत्वपूर्ण मुद्दा पर चुप्पी लगाए है। छात्रों को लाठी डंडे से पीटा जा रहा है लेकिन यह नौजवानों का खोज खबर नहीं रखते हैं।

2500 रुपये माताओं-बहनों के खाता में डाला जाएगा

तेजस्वी यादव ने कहा कि 2025 में हमारी सरकार बनती है तो ‘माई बहन मान योजना’ के तहत 2500 रुपये माताओं-बहनों के खाता में डाला जाएगा। इसके अलावा 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जायेगी। साथ ही वृद्धा पेंशन ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विधवा पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का काम किया जायेगा। मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ शमीम अहमद, राजद जिलाध्यक्ष मनोज यादव उपस्थित रहे।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>