Published On: Tue, Jun 4th, 2024

Barmer Lok Sabha Election Results Live Vote Counting Aam Chunav 2024 Bjp Vs Congress Winning Seats Rajasthan – Amar Ujala Hindi News Live


07:24 AM, 04-Jun-2024

Barmer Lok Sabha Election Result: नौ बजे आएगा पहला रुझान

लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर-जैसलमेर के लिए 150 से अधिक राउंड में काउंटिंग होगी। सुबह नौ बजे से रुझान आना शुरू होंगे। यहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस दौरान 75.93 फीसदी वोट पड़े थे जो 72 साल में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत है। इस लोकसभा क्षेत्र में आइ विधानसभाएं आती हैं।  

06:52 AM, 04-Jun-2024

 कुछ देर में खोले जाएंगे स्ट्रांग रूम

बाड़मेर सीट राजस्थान में हॉट सीट बनी हुई है। यहां सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। भाजपा और कांग्रेस के प्रतिनिध और प्रत्याशी मतगणना केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। कुछ देर में स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे और प्रक्रिया के तहत मतगणना शुरू होगी। 

10:37 PM, 03-Jun-2024

Barmer LS Election Results Live: त्रिकोणीय मुकाबले में BJP-कांग्रेस को मात दे पाएंगे भाटी? नौ बजे से रुझान

बाड़मेर लोकसभा सीट पर आज चार जून के दिन का बेसब्री से इंतार था। आज मंगलवार का दिन बाड़मेर के यादगार रहने वाला है। बाड़मेर लोकसभा सीट राजस्थान की सबसे खास सीट बनी हुई है, क्योंकि यहां इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। अब इंतजार है तो बस नतीजों का। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शाम तक नतीजे भी साफ हो जाएंगे।

रविंद्र सिंह भाटी ने रोचक बनाया मुकाबला

बाड़मेर लोकसभा सीट को लेकर चर्चा इस बार शुरू ही बनी हुई है। इसका मुख्य कारण रविंद्र सिंह भाटी रहे। भाटी निर्दलीय मैदान में होने की वजह से यहां मुकाबला त्रिकोणीय है। उनके सामने भाजपा के कैलाश चौधरी, कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल मैदान में हैं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>