{“_id”:”673db956ebc419d2960bfa97″,”slug”:”assembly-speaker-kuldeep-pathania-reached-tokyo-the-capital-of-japan-for-a-study-tour-2024-11-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Shimla: अध्ययन प्रवास के लिए जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को टोक्यो स्थित भरतीय दूतावास का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद थे।
टोक्यो भरतीय दूतावास में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया – फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को टोक्यो स्थित भरतीय दूतावास का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद थे। दूतावास पहुंचने पर कुलदीप सिंह पठानिया की जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज तथा प्रथम सचिव (राजनितिक) शिशिर कोठारी और जापानी सरकार के विदेश मामलों के अधिकारी ने अगवानी की तथा उनका अतिथि सत्कार किया। इस अवसर पर एक विशेष बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें विशेष तौर पर छात्रवृति के आधार पर भारतीय तथा जापानी विद्यार्थियों के बीच शैक्षिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर गहन चर्चा की गई तथा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
इस बैठक में जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज तथा प्रथम सचिव (राजनितिक) शिशिर कोठारी और जापानी सरकार के विस्तार मामलों के अधिकारी, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, सचिव यशपाल शर्मा तथा भरतीय दूतावास के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। भारतीय दूतावास जाने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया एदो गावा में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अर्द कांस्य प्रतिमा पर पुष्पांजली भेंट करने पहुंचे। कहा कि राष्ट्रपिता ने सत्य और अहिंसा के मूल्यों के अभ्यास के लिए अपना जीवन समर्पित किया। अनके सिद्धांत दूनियाभर में लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के विदेश मंत्री डॉ. एम जयशंकर ने 28 जुलाई, 2024 को जापान की यात्रा के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावनण किया था। यह कांस्य प्रतिमा नरेश कुमावत की रचना है और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद भारत सरकार की ओर से मित्रता और सद्भावना के प्रतीक के रूप में एदो गावा शहर को प्रस्तुत किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष 21 नवंबर 2024 तक टोक्यो के अध्ययन प्रवास पर ही रहेंगे।