Published On: Tue, Jun 4th, 2024

Alwar Results 2024 Live fight between bjp and congress bhupendra yadav mahant balak nath


Alwar Results 2024 Live: राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को झटका लगा है। इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव ने जीत हासिल की है। भूपेंद्र यादव ने अपने विरोधी प्रत्याशी ललित यादव को पटखनी दी है। इस बार बीजेपी ने महंत बालकनाथ को टिकट ना देकर इस सीट पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव पर दांव लगाया था। दिलचस्प बात यह भी है कि कांग्रेस ने भी इस सीट पर अपने पिछले प्रत्याशी को बदल दिया था। पिछली बार कांग्रेस की तरफ से इस सीट पर भवंर जितेंद्र सिंह को कांग्रेस ने टिकट दिया था। इस बार पार्टी ने ललित यादव को मौका दिया।

राजस्थान का अलवर जिला अलग-अलग वजहों से अक्सर चर्चा में रहता है। इस बार कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार में एड़ी-चोटी का जोर लगाया था। इस अहम सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण यानी 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। यहां के मतदाताओं ने दोनों ही पार्टियों की किस्मत का फैसला कर दिया।

15:49 PM – अलवर बीजेपी के नवनिर्वाचित सांसद भूपेंद्र यादव की जीत के बाद भी कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई हुई है। दरअसल भूपेंद्र यादव इस वक्त अलवर में मौजूद नहीं है। पार्टी ने उन्हें ओडिशा भेजा है। यही वजह है कि कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई हुई है। अलवर में शायद यह पहली बार हुआ कि जब जीता हुआ प्रत्याशी अपने लोकसभा क्षेत्र में मौजूद नहीं है। 

15:17 PM – अलवर में भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव की जीत के बाद कार्यकर्ता काफी खुश नजर आए। कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर जश्न मनाया औऱ आतिशबाजी की है। इसके अलावा मिठाइयां भी बांटी गई हैं। 

14:49 PM – अलवर में भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव की जीत। 

14:33 PM – अलवर लोकसभा सीट पर मतगणना के 14 राउंड पूरे हो चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव को 421774 मत मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव को अब तक 480290 वोट मिले हैं।

14:05 PM – अलवर लोकसभा सीट पर 12वें राउंड में भाजपा के भूपेन्द्र यादव को 416630 मत मिले। कांग्रेस के ललित यादव को 360696 मत मिले हैं।

13:51 PM – अलवर में बीजेपी 57 हजार 110 वोटों से आगे चल रही है। भूपेंद्र यादव ने यहां कांग्रेस प्रत्यासी ललित यादव को पछाड़ दिया है।

12:56 PM – अलवर लोकसभा सीट पर 9वें राउंड में बीजेपी प्रत्यासी भूपेंद्र यादव को 321827 मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव को  260007 मत मिले हैं। भूपेंद्र यादव  61820 वोटों से आगे हैं।

12:49 PM – अलवर लोकसभा सीट पर 8वें राउंड में भूपेंद्र यादव (बीजेपी) को 286247 मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव को 233695 मत मिले हैं। बीजेपी के भूपेंद्र यादव 52552 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12:34 PM – राजस्थान के अलवर लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी भूपेंद्र यादव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव लगातार नंबर दो पर बने हुए हैं।

12:14 PM – अलवर में कौन आगे, कौन पीछे

अलवर लोकसभा सीट के लिए 7वें राउंड की वोटिंग में बीजेपी के भूपेंद्र यादव को 253124 मत, ललित यादव (कांग्रेस)को 201690 मिले हैं। भूपेंद्र यादव 51434 मतों से आगे हैं।

12:00 PM –  अलवर में बीजेपी लगातार आगे चल रही है। पांचवे राउंड की काउंटिंग में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 43 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:24 AM – अलवर में 9वें राउंड में बीजेपी के भूपेंद्र यादव को 42818 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के ललित यादव को 31345 वोट मिले हैं। बीजेपी के बीजेपी के भूपेद्र यादव 11473 मतों से आगे चल रहे हैं।

11:07 AM –अलवर लोकसभा चुनाव परिणाम चौथा राउंड बीजेपी के भूपेंद्र यादव मत मिले 152927, कांग्रेस के ललित यादव को मत मिले 110151

10:48 AM – अलवर मुंडावर में चौथे राउंड की मतगणना में बीजेपी के भूपेंद्र यादव 17773 वोट पर हैं। कांग्रेस के ललित यादव 16000 वोट पर हैं। बीजेपी के भूपेंद्र यादव 1773 मतो से आगे रहे। लेकिन पांचवें राउंड में यह आंकड़ा तेजी से बदला। भूपेंद्र यादव अपने विरोधी से 17489 मतों से आगे निकल गए।

09:55 AM –अलवर सैकंड राऊंड शहर बीजेपी 12731, ललित यादव 4109

09:27 AM – अलवर के रामगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी ललित को 6127 वोट और बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र को 3201 वोट

09:20 AM – अलवर शहर से बीजेपी के भूपेंद्र यादव 5738, कांग्रेस प्रत्याशी ललित 2409

09:15 AM – अलवर लोकसभा सीट से भूपेंद्र यादव आगे हो गए हैं। ललित यादव पीछे हो गए हैं। 

08:38 AM – शुरुआती रुझानों में अलवर से बीजेपी आगे चल रही है।

07:46 AM –  हरियाणा के रहने वाले भूपेंद्र यादव हाई प्रोफाइल अलवर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी हैं। ललित यादव यहां के स्थानीय नेता हैं और इसलिए इस सीट पर तगड़ा मुकाबला माना जा रहा है। वोटों की गिनती के बाद यहां के विजेता का ऐलान हो जाएगा।

07:22 AM – चर्चा में रहने वाले राजस्थान के अलवर जिले में थोड़ी ही देर बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस सीट से कांग्रेस या बीजेपी में से किसकी जीत होगी?

06:53 AM – अलवर में अपनी-अपनी जीत के लिए सभी प्रत्याशियों ने काफी जोर आजमाइश की थी। आज परिणाम का दिन है। थोड़ी देर बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>