Alert of thunderstorm and rain in Sikar on 28-29 May | सीकर में 28-29 मई को आंधी-बारिश का अलर्ट: 2 दिन तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी,न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के करीब – Sikar News

सीकर में शनिवार को हुई बारिश के बाद आज लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सीकर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। फिलहाल सीकर में दो दिन तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद 28 और 29 मई
.
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां रविवार को न्यूनतम तापमान 27.5 और अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को धूप में तेज भी कम रही। वहीं शाम को बादलों की आवाजाही भी रही।
मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिलहाल सीकर में आज और कल गर्मी का असर रहेगा। हालांकि इस बीच बादलों की आवाजाही भी जारी रह सकती है। सीकर में 28 और 29 मई को बारिश होने के साथ आंधी चलने की संभावना है। ऐसे में यहां तापमान में गिरावट भी होगी।
बता दें कि सीकर में नौतपा की शुरुआत होने के पहले ही बारिश हुई थी। अब नौतपा के बीच एक बार फिर 28 और 29 को बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में यहां नौतपा में लोगों को तेज गर्मी नहीं लगेगी।