Published On: Fri, May 3rd, 2024

अडाणी ग्रुप को SEBI ने दो कारण बताओ नोटिस भेजा: हिंडनबर्ग रिपोर्ट, लिस्टिंग एग्रीमेंट और डिसक्लोजर नियमों के उल्लंघन का मामला


  • Hindi News
  • Business
  • Adani Hindenburg Case Update; Adani Enterprises Vs SEBI Show Cause Notice

मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी (फाइल फोटो)

अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज को मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से 2 कारण बताओ नोटिस मिले हैं। ये दोनों नोटिस अडाणी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट के खिलाफ चल रही जांच से संबंधित है। कंपनी ने गुरुवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इसके बारे में जानकारी दी।

अडाणी एंटरप्राइजेज ने कहा कि 31 मार्च 2024 को खत्म तिमाही के दौरान कंपनी को सेबी से लिस्टिंग एग्रीमेंट और डिसक्लोजर रिक्वायरमेंट्स (LODR रेगुलेशन) के प्रोविजन का पालन न करने का आरोप लगाते हुए नोटिस मिला है।

सेबी कर रहा है इस मामले की जांच
24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर शेयर मैनिपुलेशन जैसे आरोप लगाए थे। केस की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 6 सदस्यीय कमेटी बनाई थी। इसके अलावा मार्केट रेगुलेटर SEBI को भी जांच करने के लिए कहा था।

SEBI जांच में अब तक क्या-क्या हुआ?

  • 2 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एक कमेटी बनाई थी और SEBI को भी जांच के लिए 2 महीने का समय दिया था।
  • SEBI को 2 मई तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन SEBI ने सुनवाई के दौरान जांच के लिए 6 महीने की मोहलत मांगी।
  • बेंच ने इसे अगस्त तक बढ़ा दिया। यानी SEBI को अपनी जांच कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कुल 5 महीने का समय मिला।
  • 14 अगस्त को SEBI ने अपनी जांच पूरी करने और रिपोर्ट सौंपने के लिए सुप्रीम कोर्ट से 15 दिन का समय और मांगा।
  • 25 अगस्त को SEBI ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट फाइल की। बताया कि 22 जांच फाइनल हो चुकी हैं और 2 अधूरी हैं।
  • 24 नवंबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। कहा था कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को सही मानने की जरूरत नहीं है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने 3 जनवरी को SEBI को बचे हुए 2 मामलों की जांच के लिए 3 और महीने का समय दिया है। SEBI ने 24 में से 22 मामलों की जांच पूरी कर ली है।

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>