{“_id”:”675da105f3dd13b57f0d2865″,”slug”:”bihar-news-girl-and-woman-died-in-road-accident-news-today-madhepura-alto-crushed-six-people-news-hindi-2024-12-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Accident News : तेज रफ्तार अल्टो ने छह लोगों को रौंदा, बच्ची और महिला समेत दो की मौत; अन्य गंभीर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कार एक्सीडेंट के बाद लोगों ने किया सड़क जाम। – फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मधेपुरा में शनिवार की शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दरवाजे पर बैठे 6 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चा और एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं। उनका मधेपुरा के जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा-सिंहेश्वर एनएच-106 पर कमरगामा की है।
Trending Videos
एक ही परिवार के थे लोग
मृतक महिला की पहचान स्व. विशुनदेव सादा की पत्नी गीता देवी (60) के रूप में हुई। वहीं इस हादसे में मरने वाली मासूम बच्ची त्रिवेणीगंज निवासी दीपक सदा की पुत्री आंचल कुमारी (1) थी। इस घटना में पीपरा बाजार निवासी अशोक सदा का बेटा राजवीर कुमार (3) और उसका भाई बलबीर कुमार (7), कमरगामा वार्ड 4 निवासी अमरेन्द्र सदा की पत्नी चंडिका देवी (45) और सरायगढ़ भपटीयाही चांद पीपर निवासी पप्पू सादा का पुत्र रौशन कुमार (6) घायल है। परिजनों का कहना है कि ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं। जिसका इलाज जेएनकेटी में चल रहा है।
धान सुखा रहे थे लोग
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि एक तेज रफ्तार कार पिपरा से सिंहेश्वर की ओर आ रही थी। ये सभी लोग अपने दरवाजे पर धान सुखा रहे थे। वहीं पर बच्चे भी खेल रहे थे। तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई और फिर एक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में स्व. विशुनदेव सादा की पत्नी गीता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना होते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दीपक सदा की पुत्री आंचल की मौत हो गई।