AAP की शिकायत-भाजपा ने वोटर लिस्ट से नाम हटवाए: इनमें दलित-पिछड़े और पूर्वांचल के लोग, EC का आश्वासन- बिना वेरिफिकेशन ऐसा न हो

- Hindi News
- National
- AAP Vs BJP; Delhi Election 2025 Voter List Controversy | Arvind Kejriwal
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शिकायत दर्ज कराने के बाद चुनाव आयोग के दफ्तर से बाहर आते AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, CM आतिशी, AAP सांसद राघव चड्ढा।
आम आदमी पार्टी (AAP) के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को इलेक्शन कमीशन के साथ मुलाकात की। AAP ने आरोप लगाया कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाए गए हैं। चुनावों को प्रभावित करने के लिए भाजपा वोटर्स के नाम कटवा रही है।
संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम लिस्ट से हटाए गए हैं, उनमें दलित, पिछड़े और पूर्वांचल के लोग शामिल हैं। इलेक्शन कमीशन ने हमें उचित कदम उठाने का भरोसा दिया है। कहा है कि आगे बिना वेरिफिकेशन किए वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम नहीं काटे जाएंगे।

चुनाव आयोग से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल और अन्य AAP नेता।
केजरीवाल बोले- 3000 पन्नों के दस्तावेज में BJP के खिलाफ सबूत केजरीवाल ने कहा, “हमने 3000 पन्नों का दस्तावेज पेश किया था। इसमें सबूत थे कि भाजपा बड़े पैमाने पर वोटर्स के नाम लिस्ट से कटवाने की साजिश रच रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि शाहदरा में BJP के पदाधिकारी ने चोरी छिपे 11 हजार वोटर्स की लिस्ट चुनाव आयोग को दी और चुनाव आयोग ने इस पर काम करना शुरू कर दिया। जनकपुरी में 24 BJP कार्यकर्ताओं ने 4 हजार 874 वोटर्स के नाम काटने का आवेदन दिया है। तुगलकाबाद के एक पोलिंग बूथ के 1337 वोट में 554 वोट काटने के लिए दो लोगों ने आवेदन किया है।
दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। पिछला चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था। AAP ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भाजपा 8 और कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई।

2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे

लोकसभा चुनाव में AAP को चार राज्यों की 3 सीटों पर जीत मिली थी।
हमने मांग की है कि वोटर लिस्ट से नाम डिलीट करने के केस में बूथ लेवल अफसर जमीन पर जाकर जांच करे। जांच दल में राजनीतिक दलों के सदस्यों को भी शामिल किया जाए।
हमने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति 5 से ज्यादा वोटर्स के नाम कटवाने की एप्लीकेशन देता है तो संबंधित इलाके के सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट पहले इसकी जांच कराएं।
इलेक्शन कमीशन ने हमें भरोसा दिया है कि ऐसे मामलों में जिसमें सवाल उठ रहा है, उसमें सख्त एक्शन लिया जाएगा।”—————————————-
———————————-
केजरीवाल से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-
केजरीवाल बोले- AAP अपने दम पर दिल्ली चुनाव लड़ेगी:3 बार अकेले जीते, इस बार भी जीतेंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया। AAP प्रमुख केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उसके कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
केजरीवाल बोले- ऑटो ड्राइवरों का 10 लाख का इंश्योरेंस कराएंगे:बेटी की शादी के लिए एक लाख देंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ऑटो वालों के लिए घोषणाएं कीं। केजरीवाल ने कहा कि हम ऑटो वालों का 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस कराएंगे। ऑटो ड्राइवरों को बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपए और वर्दी के लिए 5000 रुपए देंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…