A Rock Fell On A Moving Hrtc Bus Near Nau Mile On The Chandigarh-manali Nh – Amar Ujala Hindi News Live


चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नौ मील के पास एचआरटीसी की चलती बस पर गिरे पत्थर।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नौ मील के पास बीते शनिवार रात 11:30 बजे एचआरटीसी की चलती बस पर पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान गिर गई। चट्टान बस के अगले हिस्से से टकराई। जिस कारण बस सवार 3 सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। इस कारण करीब एक घंटे तक हाईवे बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार केलांग डिपो की यह बस मनाली से शिमला जा रही थी। भारी बारिश के बीच रात करीब 11:30 बजे नौ मील के पास यह घटना घट गई। बस सवारियों से भरी हुई थी। बता दें कि मंडी से पंडोह के बीच कई जगह भूस्खलन व खतरनाक बिंदु हैं जहां चट्टाने लटकी हुई है।