Published On: Wed, Oct 23rd, 2024

दिल्ली से मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी के बीच 6 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली छठ पर यात्रियों को राहत

Share This
Tags


दीपावली और छठ महापर्व पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 6 नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें मुजफ्फरपुर होकर दिल्ली से बिहार के विभिन्न शहरों के लिए चलाई जाएंगी।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरWed, 23 Oct 2024 03:02 AM
share Share

UP Bihar Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर आने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दिल्ली से बिहार के लिए 6 और स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। दिल्ली के आनंद विहार से मुजफ्फरपुर बीच दो और त्योहार विशेष ट्रेनें दी गई हैं। इसके अलावा दिल्ली के लिए जयनगर से दो और दरभंगा एवं सीतामढ़ी से एक-एक विशेष ट्रेन मिली है। इन चार जोड़ी ट्रेनों का भी मुजफ्फरपुर के रास्ते परिचालन हो रहा है। विशेष ट्रेन शुरू होने को लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की।

गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष 31 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी। मुजफ्फरपुर से दोपहर 1.30 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 6 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं, 05220 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन 1 जनवरी 2025 तक प्रतिदिन आनंद विहार से सुबह 8 बजे खुलकर अगले दिन मध्य रात्रि 12.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

इसके अलावा 04058 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर विशेष 14 नवंबर तक सोमवार व गुरुवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 11.15 बजे खुलकर अगले दिन रात 9.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वहीं, 04057 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष 15 नवंबर तक मंगलवार व शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से रात 11 बजे खुलकर अगले दिन 11.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

जयनगर-आनंद विहार विशेष 16 नवंबर तक चलेगी

गाड़ी संख्या 04060 आनंद विहार-जयनगर विशेष 15 नवंबर तक मंगलवार व शुक्रवार को आनंद विहार से सुबह 10.30 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 3.15 बजे जयनगर पहुंचेगी। 04059 जयनगर-आनंद विहार विशेष 16 नवंबर तक बुधवार व शनिवार को जयनगर से शाम 5.00 बजे खुलकर अगले दिन शाम 7.55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

सीतामढ़ी-आनंद विहार के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 04022 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी विशेष 29 नवंबर तक बुधवार व शुक्रवार को आनंद विहार से सुबह 11.40 बजे खुलकर अगले दिन 3.45 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वहीं, 04021 सीतामढ़ी-आनंद विहार विशेष 30 नवंबर तक गुरुवार व शनिवार को सीतामढ़ी से शाम 6 बजे खुलकर अगले दिन शाम 6.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर होकर गुजरेगी।

मंगलवार व शुक्रवार को दिल्ली से खुलेगी जयनगर स्पेशल

गाड़ी संख्या 04006 दिल्ली-जयनगर विशेष 26 नवंबर तक मंगलवार व शुक्रवार को दिल्ली से रात 11.05 बजे खुलकर अगले दिन रात 11.45 बजे जयनगर पहुंचेगी। वहीं, 04005 जयनगर-दिल्ली विशेष 28 नवंबर तक गुरुवार व रविवार को जयनगर से रात 1.30 बजे खुलकर अगले दिन देर रात 1.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, 02262 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष 27 नवंबर तक बुधवार व रविवार को नई दिल्ली से रात्रि 12.20 बजे खुलकर उसी दिन रात 9.15 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वहीं, 02261 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष 27 नवंबर तक बुधवार व रविवार को दरभंगा से रात 11.20 बजे खुल अगले दिन रात 8.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>