Published On: Thu, Nov 7th, 2024

महाराष्ट्र भाजपा का कांग्रेस पर आरोप: राहुल के प्रोग्राम में संविधान की खाली प्रतियां बांटी गईं; फडणवीस बोले- राहुल अर्बन नक्सलियों की मदद चाहते हैं


नागपुर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
महाराष्ट्र भाजपा ने ये वीडियो X पर पोस्ट किया है। भाजपा का आरोप है कि राहुल ने बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर पर माला नहीं चढ़ाई। - Dainik Bhaskar

महाराष्ट्र भाजपा ने ये वीडियो X पर पोस्ट किया है। भाजपा का आरोप है कि राहुल ने बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर पर माला नहीं चढ़ाई।

महाराष्ट्र भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संविधान और संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया है।

महाराष्ट्र भाजपा ने गुरुवार सुबह 8:30 बजे अपने X हैंडल पर राहुल गांधी का एक वीडियो पोस्ट कर लिखा- पहले तो राहुल ने नागपुर में संविधान की खाली कॉपी दिखाई, फिर बाबा साहेब की मूर्ति पर माला नहीं चढ़ाई।

डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने भी राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- राहुल गांधी नागपुर में एक चुनावी कार्यक्रम में ‘लाल किताब’ लेकर ‘शहरी नक्सलियों और अराजकतावादियों’ से वोट मांग रहे थे।

कांग्रेस ने भाजपा के दावे को गलत बताया है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों को एक नोटबुक और एक पेन दिया गया था। यह संविधान की कॉपी नहीं थी।

6 नवंबर को राहुल गांधी ने नागपुर में संविधान सम्मान सभा के दौरान लाल संविधान की कॉपी दिखाई थी।

6 नवंबर को राहुल गांधी ने नागपुर में संविधान सम्मान सभा के दौरान लाल संविधान की कॉपी दिखाई थी।

वीडियो में दिखा- राहुल ने अंबेडकर की मूर्ति के सामने माला रख दी महाराष्ट्र भाजपा ने जो वीडियो पोस्ट किया, उसमें दिखाई दे रहा है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के मंच पर शिवाजी की मूर्ति के अलावा तीन तस्वीरें रखी हुई थीं। इसमें बाबा साहब अंबेडकर की भी तस्वीर शामिल है। राहुल ने अंबेडकर की तस्वीर पर माला नहीं चढ़ाई और उसे बगल में रख दिया। भाजपा ने इसे बाबा साहब का अपमान बताया।

फडणवीस का बयान देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “राहुल गांधी की भारत के संविधान के प्रति निष्ठा कल देखी गई। मैंने जो आरोप लगाया था, वह सच निकला। वह लाल किताब के साथ संविधान का महिमामंडन नहीं करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने अपने साथ मौजूद अर्बन नक्सलियों और अराजकतावादियों को चेतावनी देने और उनसे मदद मांगने के लिए यह नाटक किया। वह हर दिन संविधान का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर का अपमान किया और संविधान का अपमान किया। अब कोई भी उनकी चालों को नहीं भूलेगा।”

जयराम रमेश का जवाब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने फडणवीस की बातों का जवाब देते हुए कहा कि देवेन्द्र फडणवीस हताश हो रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर तथाकथित “शहरी नक्सलियों” से समर्थन लेने के लिए “लाल किताब” दिखाने का आरोप लगाया है।

फडणवीस जिस पुस्तक को लेकर आपत्ति जता रहे हैं वह भारत का संविधान है, जिसके मुख्य शिल्पकार डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर थे। यह भारत का वही संविधान है जिसे मनुस्मृति से प्रेरित न बताकर RSS ने नवंबर 1949 में हमला किया था। यह भारत का वही संविधान है जिसे नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री बदलना चाहते हैं।

जहां तक “लाल किताब” का सवाल है तो फडणवीस को पता होना चाहिए कि इसमें भारत में कानून के क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों में से एक, K.K. वेणुगोपाल की प्रस्तावना है, जो 2017-2022 के दौरान भारत के अटॉर्नी जनरल थे। इससे पहले, नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री और स्वयंभू चाणक्य को भी यह लाल किताब दिया गया है।

जहां तक “शहरी नक्सली” का सवाल है तो केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 9 फरवरी 2022 और 11 मार्च 2020 को संसद को बताया है कि भारत सरकार इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करती है!

फड़नवीस को पहले सोचना चाहिए और फिर बोलना चाहिए।

—————————————-

महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

राहुल ने महाराष्ट्र में दलित के घर खाना बनाया:बैंगन की सब्जी, दाल और भाजी पकाई; कहा- वे क्या खाते हैं, कम लोग जानते हैं

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दलित परिवार के घर खाना पकाया। खाना बनाने का वीडियो उन्होंने X पर शेयर किया। उन्होंने लिखा- दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं।

वीडियो में राहुल गांधी कहते नजर आ रहे हैं कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मुझे अजय तुकाराम सनदे ने अपने घर बुलाकर किचन में हाथ बंटाने का मौका दिया। हमने मिलकर हरभऱ्याची भाजी बनाई। इसे चने के साग की सब्जी भी कहा जाता है। साथ ही बैंगन की सब्जी और तुअर दाल बनाई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

राहुल ने महाविकास अघाड़ी की 5 गारंटी दीं:महिलाओं को हर महीने ₹3 हजार, युवाओं को ₹4 हजार; जातिगत जनगणना का वादा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (6 नवंबर) को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू किया। उन्होंने मुंबई में संविधान सम्मान सभा में महाविकास अघाड़ी की पांच गारंटी बताईं। इसमें महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपए, युवाओं के लिए हर महीने 4 हजार रुपए की मदद, किसानों का 3 लाख रुपए तक का कर्जा माफ करना शामिल है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>