अलग-अलग मामलों में पांच गिरफ्तार
नरहिया और खुटौना थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें छजना गांव के राम कुमार मुखिया, रामसुंदर मुखिया, राम विलास मुखिया और मांगनपट्टी गांव के हरेराम मंडल शामिल…
Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीMon, 21 Oct 2024 05:06 PM
Share
लौकही। निज संवाददाता नरहिया एवं खुटौना थाना पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग मामलों से जुड़े पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नरहिया थानाध्यक्ष रौशन कुमार के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में छजना गांव के राम कुमार मुखिया, रामसुन्दर मुखिया तथा राम विलास मुखिया और मांगनपट्टी गांव के हरेराम मंडल शामिल हैं। खुटौना थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त में रंजीत यादव शामिल है। सभी अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।