मेयर अरुण राय भाजपा के सक्रिय सदस्य बनाये गये
मधुबनी के मेयर अरुण राय भाजपा के सक्रिय सदस्य बन गए हैं। जिलाध्यक्ष शंकर झा ने सदस्यता दिलाई। मेयर ने कहा कि भाजपा विकास और देश की एकता के लिए काम करती है। उन्होंने मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में सदस्य…
मधुबनी, निज संवाददाता। मेयर अरुण राय भाजपा के सक्रिय सदस्य बन गये हैं। सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष शंकर झा और जिला सदस्यता प्रभारी रणधीर खन्ना ने सक्रिय सदस्यता दिलायी। जिलाध्यक्ष शंकर झा ने कहा कि जिले में लोगों को अधिकधिक सदस्य बनाने का काम में तेजी आयी है। सक्रिय सदस्य बने मेयर अरुण राय ने कहा कि भाजपा देश के व्यापक हित की पार्टी है। यह विकास के साथ ही देश की एकता व अखंडता के मुद्दे को साथ में लेकर चलती है। अपनी नीति बनाती है और उसपर अमल करती है। कहा मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में ऑफ लाइन अधिकाधिक सदस्य बनाने और हर बूथ पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य बनाने का उन्होंने संकल्प लिया है। मौके पर वार्ड पार्षद मनीष कुमार सिंह, अरुण प्रसाद, कैलास सहनी, कृष्णा साह सरपंच और अन्य थे।
वहीं मारर गांव स्थित काली मंदिर में शतचंडी महायज्ञ का उद्घाटन मेयर सह भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अरुण राय ने किया। मौके पर पप्पु सिंह, अजय प्रसाद, प्रभात सिंह, पंकज कामत, सचिव सिया कामत, अमित मंडल, पार्वती देवी, शंकर कामत व अन्य थे।