{“_id”:”6725cc9c521173a7ff0a9cee”,”slug”:”foreign-national-injured-after-falling-while-paragliding-at-patalsu-peak-flight-was-from-bir-2024-11-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kullu: पतालसु पीक में पैराग्लाइडिंग करते गिरने से विदेशी नागरिक घायल, बीड़ से भरी थी उड़ान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 02 Nov 2024 12:25 PM IST
कुल्लू जिले में मनाली की पतालसू पीक में पैराग्लाइडिंग करते विदेशी पायलट संतुलन बिगड़ने से गिर गया। शुक्रवार को हुए इस हादसे में पर्यटक घायल हो गया है।
पैराग्लाइडर(सांकेतिक) – फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली की पतालसू पीक में पैराग्लाइडिंग करते विदेशी पायलट संतुलन बिगड़ने से गिर गया। शुक्रवार को हुए इस हादसे में पर्यटक घायल हो गया है। पुलिस और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतरोहण संबद्ध खेल संस्थान की संयुक्त टीम ने पायलट को सुरक्षित बचाकर मनाली पहुंचाया। मनाली नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार सरबिया गणराज्य के मिरोस्लाव प्रोडेनोविक बीड़ पैराग्लाइडिंग साइट से उड़ान भरकर मनाली के रोहतांग से सटे पतालसू जोत इलाके में पहुंच गया। यहां पर संतुलन बिगड़ने के कारण वह गिरकर घायल हो गया। उसके पांव में फ्रैक्चर है। विदेशी ने घायल होने की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। जिसके बाद संयुक्त बचाव टीम मौके के लिए भेजी गई। शनिवार सुबह करीब चार बजे टीम ने उसे मनाली पहुंचाया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि विदेशी पायलट के पांव में चोट लगी है। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।