Cm Sukhu Haryana Visit Will Count The Guarantees Fulfilled In Himachal In Panchkula Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live
{“_id”:”66fbeba88b5bdba9130cbd1b”,”slug”:”cm-sukhu-haryana-visit-will-count-the-guarantees-fulfilled-in-himachal-in-panchkula-tomorrow-2024-10-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”CM Sukhu Haryana Visit: हिमाचल में पूरी की गईं गारंटियों को कल पंचकूला में गिनाएंगे सुक्खू, जानें पूरा शेड्यूल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
दो अक्तूबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हरियाणा के पंचकूला में चुनावी जनसभाएं करेंगे। बुधवार सुबह आठ बजे मुख्यमंत्री सुक्खू सड़क मार्ग से होते हुए पंचकूला जाएंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने जाएंगे। दो अक्तूबर को मुख्यमंत्री हरियाणा के पंचकूला में चुनावी जनसभाएं करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। तीन अक्तूबर को मुख्यमंत्री दिल्ली में हाईकमान और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। बुधवार सुबह आठ बजे मुख्यमंत्री सुक्खू सड़क मार्ग से होते हुए पंचकूला जाएंगे। दोपहर डेढ़ बजे मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
पीएम मोदी और भाजपा पर करेंगे पलटवार
हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू हिमाचल प्रदेश में पूरी की गई चुनावी गारंटियों को गिनाएंगे। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के दौरान हिमाचल की कांग्रेस सरकार को घेरा है। प्रदेश में वित्तीय संकट का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। अब बुधवार को हरियाणा पहुंचकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रधानमंत्री सहित भाजपा पर पलटवार करेंगे। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सुक्खू को हरियाणा में प्रचार के लिए स्टार प्रचारक नियुक्त किया हुआ है।
बुधवार रात को मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली में रुकेंगे
अस्वस्थ होने के चलते मुख्यमंत्री हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए अधिक समय नहीं दे सके हैं। सितंबर के आखिरी सप्ताह में मुख्यमंत्री का जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में प्रचार के लिए जाना प्रस्तावित था, लेकिन अस्वस्थ होने के चलते नहीं जा सके। अब स्वास्थ्य में सुधार होते ही मुख्यमंत्री ने हरियाणा जाने का कार्यक्रम तय किया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात को मुख्यमंत्री दिल्ली में रुकेंगे। तीन अक्तूबर को उनके दिल्ली में कुछ कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होने के आसार हैं।