Published On: Fri, Sep 13th, 2024

जब मस्जिद के पास थी भीड़ और अचानक पत्थर बरसाने लगे लड़के, शिमला का नया वीडियो


शिमला के संजौली मस्जिद विवाद मामले में प्रदर्शन के दौरान पुलिस बलों पर पत्थर बरसाए गए थे। इससे कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए। पत्थरबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भीड़ में शामिल कुछ युवक पत्थर बरसाते नजर आ रहे हैं। 30 सेकेंड के वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि प्रदर्शनकारियों में से 7-8 युवकों ने सड़क किनारे पड़े पत्थरों को उठाया और इन्हें सामने बरसाने लगे।

हालांकि प्रदर्शनकारियों ने ही पत्थरबाजी करने वाले युवकों को ऐसा करने से रोका। बताया जा रहा है कि पत्थरबाजी की यह घटना विवादित मस्जिद स्थल के महज 90-100 मीटर फासले पर हुई। एक दुकान में लगे सीसीटीवी में पत्थरबाजी करते युवक कैद हुए हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा पत्थर बरसाने से कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए। इस दौरान स्थिति पर काबू पाने के लिए शिमला पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

भारी तादाद में प्रदर्शनकारी ढली टनल में बैरिकेडिंग को तोड़कर संजौली बाजार में दाखिल हो गए थे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन द्वारा लगाई गई धारा-163 का उल्लंघन करते हुए करीब पांच घण्टे तक हंगामा किया था। इस प्रदर्शन मामले में शिमला पुलिस कुल आठ एफआईआर दर्ज कर चुकी है। पुलिस अब पत्थरबाजी वाले वीडियो में शामिल प्रदर्शनकारियों का पता लगाने में जुट गई है। हिमाचल पुलिस के डीजीपी अतुल वर्मा ने इस घटना में छह पुलिस कर्मियों के घायल होने की पुष्टि की है। इनमें एक महिला पुलिस कर्मी भी शामिल है।

पुलिस की तैयारियों पर भी उठे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम में प्रदर्शनकारियों से निपटने में शिमला पुलिस की तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। शिमला पुलिस ने राज्य की सभी छह बटालियन को यहां तैनात किया था। इसके अलावा जगह-जगह नाकेबंदी की गई थी। बावजूद प्रदर्शनकारी ढली टनल और संजौली चौक के पास जमा होने में कामयाब हुए। प्रदर्शन का एलान होने के बाद प्रशासन ने संजौली क्षेत्र में धारा-163 लागू की थी। प्रदर्शन से पिछली रात संजौली क्षेत्र में पुलिस ने मार्च भी किया था। लेकिन प्रशासन व पुलिस की टीमें संजौली बाजार में सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाना भूल गई। इससे प्रदर्शनकारियों को पत्थरबाजी करने का मौका मिल गया और पत्थर लगने से कई पुलिस कर्मी जख्मी हुए

रिपोर्ट : यूके शर्मा

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>