Published On: Fri, Aug 30th, 2024

Himachal Assembly Session: Opposition Members Created A Ruckus In The House And Entered The Well Shouting Slo – Amar Ujala Hindi News Live


अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh

Updated Fri, 30 Aug 2024 01:52 PM IST

विधानसभा मानसून सत्र के चाैथे दिन शुक्रवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष की टिप्पणी को लेकर सदन में हंगामा हुआ। 

Himachal Assembly Session:  Opposition members created a ruckus in the House and entered the well shouting slo

नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकले विपक्षी सदस्य।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के चाैथे दिन शुक्रवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष की टिप्पणी को लेकर सदन में हंगामा हुआ। भाजपा विधायक इंद्र लखनपाल ने कहा कि चुनाव के दौरान अध्यक्ष ने आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। वहीं अध्यक्ष ने कहा कि सदन में ऐसा कुछ नहीं हुआ था। इस तरीके के मामले सदन में नहीं उठाए जा सकते। इसको लेकर भाजपा के सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इसके बाद हंगामा बढ़ता देख भाजपा विधायकों की नारेबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 2:00 बजे तक स्थगित की।

Trending Videos

थुनाग में बागवानी कॉलेज का निर्माण नहीं होने पर पर विपक्ष ने जताया विरोध

इससे पहले सदन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर थुनाग में बागवानी कॉलेज का निर्माण नहीं करने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कॉलेज का निर्माण जानबूझकर नहीं कर रही है। इसे कहीं शिफ्ट या बंद करने की तैयारी है। जवाब में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कंसल्टेंट ने चयनित जगह पर कॉलेज निर्माण के लिए मंजूरी नहीं दी है। जगत सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कई हेलीपैड और रेस्ट हाउस बनाए हैं। सरकार विचार कर रही है कि इन जगहों पर कॉलेज को शिफ्ट किया जा सकता है। इस पर भाजपा विधायक विरोध जताते हुए सदन से बाहरचले गए। 

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>