शिमला में दर्दनाक हादस, फिसलकर नदी में गिरी कार; उजड़ गया पूरा परिवार
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पब्बर नदी में एक कार फिसलकर गिर जाने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक पति-पत्नी थे। इस घटना में मृतकों की एक साल की बेटी भी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में 1 वर्षीय मासूम की भी मौत हो गई है। दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है।
इस हादसे में जान गंवाने वाले दो मृतकों की पहचान की जा चुकी है। दोनों मृतक पति-पत्नी थे। इस हादसे में उनकी एक साल की बेटी लापता है। आशंका जताई जा रही है कि बेटी की भी मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान सुशील कुमार और उनकी पत्नी ममता के रूप में हुई है।
इस हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सुशील कुमार कार चला रहे थे। इस दौरान उनका नियंत्रण कार से खो गया और कार उफनाती नदी में गिर गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी का शव नदी के बाहर निकलवाया गया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए शिमला के एसपी संजीव गांधी ने बताया कि लापता बच्चे की तलाश की जा रही है।