खेल : प्रज्ञाननंदा अंतिम स्थान पर रहे, फिरोजा ने जीता खिताब

सेंट लुई (अमेरिका), एजेंसी। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने ब्लिट्ज वर्ग में बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन इसके बावजूद सेंट लुई रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट में अंतिम स्थान पर रहे। अंतिम दिन प्रज्ञाननंदा के ब्लिट्ज में आठ अंक रहे। वह रैपिड वर्ग में चार ही अंक जुटा पाए थे। उनके कुल 12 अंक रहे। फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा ने कुल 23 अंकों (रैपिड 11, ब्लिट्ज 12) के साथ खिताब जीता। फिरोजा ने दबदबा बनाते हुए दो दौर शेष रहते ही खिताब अपने नाम कर लिया था। इससे वह ग्रैंड शतरंज टूर रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए। फिरोजा के 30.58 अंक हैं और वे वह अमेरिका के फाबियानो करुआना (26.75 अंक) से आगे निकल गए। प्रज्ञाननंदा (17.25 अंक) तीसरे से पांचवें स्थान पर खिसक गए।