Published On: Thu, Aug 15th, 2024

State Level Independence Day 2024 Celebrations Held In Dehra Himachal, Cm Sukhu Unfurled The Tricolor Tiranga – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/देहरा
Published by: Krishan Singh

Updated Thu, 15 Aug 2024 11:56 AM IST

सुबह करीब 11:00 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

State level independence day 2024 celebrations held in Dehra himachal, CM Sukhu unfurled the tricolor tiranga

देहरा में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


हिमाचल प्रदेश का राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देहरा में शहीद भुवनेश डोगरा मैदान में आयोजित किया गया। सुबह करीब 11:00 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड की टुकड़ियां शामिल हुईं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार ने नीतिगत फैसले लेते हुए एक ही साल में 2200 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त किया।

Trending Videos

राज्य की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। इसमें समय लगेगा। कहा कि सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हर परिवार को बसाना हमारा कर्तव्य है। बरसात खत्म होने के बाद इन परिवारों के लिए आपदा राहत पैकेज की घोषणा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया गया, उपचुनावों का आर्थिक बोझ डाला गया, विकास की गति रुकने का प्रयास किया गया। लेकिन जनता ने धनबल को हराकर जनबल का परचम लहराया। उन्होंने कहा कि आगामी 10 वर्षों में हिमाचल प्रदेश देश के समृद्ध साली राज्यों की सूची में शामिल होगा।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>