Published On: Thu, Aug 15th, 2024

Independence Day Live: रिकॉर्ड 18वीं बार सीएम नीतीश कुमार ने फहराएंगे तिरंगा; सुरक्षा को लेकर बिहार में अलर्ट


08:02 AM, 15-Aug-2024

लालू प्रसाद ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया पर बिहारवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि लोकतंत्र के मूल्यों पर चलते हुए सत्य, सिद्धांत और साहस के साथ आगे बढ़ते हुए, हमने हर तानाशाह को हराया है तब जाकर स्वतंत्रता का ये सम्मान पाया है। हमारा देश तानाशाही प्रवृतियों को परास्त करे, हर वर्ग, हर धर्म, हर पंथ एक होकर विकास, एकता और भाईचारे की राह पर आगे बढ़े। इसी मंगलकामना के साथ आप सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

07:15 AM, 15-Aug-2024

Independence Day Live: रिकॉर्ड 18वीं बार सीएम नीतीश कुमार ने फहराएंगे तिरंगा; सुरक्षा को लेकर बिहार में अलर्ट

बिहार समेत पूरा देश आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। राज्य में जश्न का माहौल है। सुबह से ही देश भक्ति गीतों की गूंज घर-घर से सुनाई दे रही है। घर-घर तिरंगा लहरा रहा है। चौक-चौराहों पर जलेबिंया बन रही हैं। सभी जिलों के प्रमुख कार्यालय, स्कूल, शहीद स्मारक और चौक-चौराहों को सजा दिया गया है। पटना में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह की खास तैयारी है। ऐतिहासिक गांधी मैदान सज-धज कर तैयार है। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिकॉर्ड 18वीं बार तिरंगा फहराने जा रहे हैं। वह गांधी मैदान से लोगों को संबोधित भी करेंगे। इधर, स्वतंत्रपता दिवस को लेकर पटना समेत पूरे बिहार में सुरक्षा का अलर्ट जारी किया गया है। गांधी मैदान को सुरक्षा के मद्देनजर सेक्टर में बांटा गया है। 60 जगहों पर 98 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>