Published On: Tue, Aug 13th, 2024

मां-बाप, भाई और बहन सबको मार डाला, चिता को आग भी लगाई; बिहार में सौतेले बेटे ने क्यों खेला खूनी खेल


बिहार के बेगूसराय जिले में अभी हाल ही में तीन लोगों की हत्या हुई थी। मरने वालों में पति, पत्नी और उनकी बेटी शामिल थीं। इसके अलावा हत्यारे ने घर के छह साल के बेटे अंकुश पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया था। अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे अंकुश की भी अब मौत हो चुकी है। एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या को लेकर अब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि इन चार हत्याओं को किसी और ने नहीं बल्कि महिला के सौतेले बेटे ने ही अंजाम दिया था। 17 साल के लड़के ने इस भयानक वारदात को क्यों अंजाम दिया? यह जानकर आप दंग रह जाएंगे।

दर्सल बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के चक्का वार्ड संख्या-12 में स्थित एक घर में शनिवार की सुबह पति, पत्नी और बेटी की लाश मिली थी। जल्द ही इस बात का खुलासा हुआ था कि इन सभी की हत्या धारदार हथियार से हमला कर की गई थी। देर रात जब पूरा परिवार खाना खा कर सोने चला गया था तब उनकी हत्या की गई थी। घर के बेटे अंकुश का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा था। लेकिन उसने दम तोड़ दिया है।

अब पुलिस ने दावा किया है कि इस सनसनीखेज वारदात को मृतक संजीवन महतो की पहली पत्नी के बड़े बेटे ने अंजाम दिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़के को फिलहाल पकड़ लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग ने पुलिस को बताया है कि वो अपनी सौतेली मां के व्यवहार से परेशान रहता था। उसका आरोप है कि उसकी सौतेली मां अक्सर पिता से उसे पिटवाती थी। यह लड़का अपने पिता की दूसरी शादी से काफी नाराज था और वो अंदर ही अंदर घुट रहा था। इसी आवेश में आकर उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जब घर के सदस्य खाना खाकर सोने चले गए थे तब इस लड़के ने अचानक सोए हुए लोगों पर हमला कर दिया था। उसने चाकू से वार किया था और फिर सबको मौत के घाट उतारा था। कहा जा रहा है कि सबको लहूलुहान करने के बाद यह लड़का नहाने चला गया और फिर वो सो गया। इतना ही नहीं यह भी जानकारी सामने आई है कि उसने मरने वालों की चिता को आग भी दी थी।

बहरहाल इस हत्याकांड को सुलझाने में जुटी पुलिस ने अपनी अनुसंधान के दौरान तकनीक का सहारा लिया और आखिरकार वो हत्यारे तक पहुंच गई।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>