Dr. Rakesh Kumar, Mahesh Verma, Satya Prakash Sharma Will Get Himachal Prerna Strot Award – Amar Ujala Hindi News Live
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 13 Aug 2024 10:40 AM IST
राज्य सरकार ने प्रेरणा स्रोत, सिविल सेवा, हिमाचल गौरव और विशेष सम्मान पुरस्कार के विजेताओं के नाम घोषित कर दिए हैं। कांगड़ा के देहरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
![Himachal: डॉ. राकेश कुमार, महेश वर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा को मिलेगा प्रेरणास्रोत सम्मान Dr. Rakesh Kumar, Mahesh Verma, Satya Prakash Sharma will get himachal prerna strot award](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/08/13/prerna-strot-award_64421eec6a4a9d97f2575e9d58871eb2.jpeg?w=414&dpr=1.0)
सत्य प्रकाश शर्मा, केहर सिंह ठाकुर,केशव राम शर्मा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पालमपुर के डॉ. राकेश कुमार, पद्मश्री महेश वर्मा और सुंदरनगर के सत्य प्रकाश शर्मा को स्वतंत्रता दिवस पर प्रेरणास्रोत सम्मान से नवाजा जाएगा। राज्य सरकार ने प्रेरणा स्रोत, सिविल सेवा, हिमाचल गौरव और विशेष सम्मान पुरस्कार के विजेताओं के नाम घोषित कर दिए हैं। कांगड़ा के देहरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विजेताओं को सम्मानित करेंगे। कुल्लू के केहर सिंह, सोलन के केशव राम, सहायक आयुक्त कर एवं आबकारी विभाग पूनम ठाकुर को हिमाचल गौरव पुरस्कार दिया जाएगा। केबीसी फेम राजधानी शिमला के अरुणोदय शर्मा को विशिष्ट और डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग को सिविल सेवा अवाॅर्ड दिया जाएगा।