Published On: Sat, Aug 10th, 2024

2025 में बनेगी गठबंधन की सरकार; नीतीश और बीजेपी पर बरसे तेजस्वी, RJD कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र


नेता प्रतिपक्ष और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को आरजेडी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रधान महासचिवों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। और अल्प संख्यक प्रकोष्ठ को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान तेजस्वी ने 17 महीने के अपने उपमुख्यमंत्री के कार्यकाल की उपलपब्धियां भी गिनाईं। और सीएम नीतीश और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि 2017 में नीतीश कुमार ने धोखा दिया था। लेकिन हम लोगों ने सबकुछ भूलकर फिर से उनसे हाथ मिलाया था। जिसका मकसद एक ही था कि केंद्र में बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना। लेकिन नीतीश जी ने फिर पाला बदल लिया। और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली। लेकिन हमारे डिप्टी सीएम के पद के हटने के बाद अब क्या हो रहा है। पेपर लीक हो रहे हैं। पुल गिर रहे हैं। कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। उन्होने कहा कि नीतीश जब भी भाजपा के साथ रहे हैं, तो बीजेपी मजबूत हुई है। साथ ही आरएसएस भी। एक जमाना था, जब लालू यादव मुख्यमंत्री थे, तब आरएसएस वाले बिहार में घुस नहीं पाते थे। आज देख लीजिए।

तेजस्वी ने कहा कि हम लोग जो लड़ाई लड़ रहे वो आसान नहीं है। जब सभी साथ होंगे तो कोई माई का लाल हरा नहीं सकता। लालूजी के सीएम बनते ही देश में मंडल के खिलाफ कमंडल शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि नीतीश चाचा सामने रहेंगे तो आरजेडी मजबूत होगी। नीतीश सीएम बने रहे, तो आरजेडी को चार गुना सीट मिलेगी। सत्ता में आने पर अल्पसंख्यकों को उचित भागीदारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारे पूरे परिवार पर केस हुआ और मुकदमा किया गया। हम लोग कभी इस बात से डरे नहीं और झुके नहीं। जब लालू जी नहीं डरे, तो क्या तेजस्वी डरेगा।

चिराग फैक्टर नहीं होता तो तेजस्वी को 30 सीटें ही मिलती, पीके का बड़ा दावा

तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि अब समय काफी कम रह गया है। अभी से चुनाव तैयारी में जुट जाएं। इस लोकसभा चुनाव में आरजेडी का वोट प्रतिशत 9 फीसदी बढ़ा है। ऐसे में थोड़ी और मेहनत की जरूरत है। उन्होने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का साथ रहा, तो 2025 में गठबंधन की सरकार बनेगी।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>