Himachal Weather: Imd Heavy Rainfall Alert In Many Parts, Many Roads And Power Transformers Disrupted – Amar Ujala Hindi News Live
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
![Himachal Weather: कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट, राज्य में 115 सड़कें व 149 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित Himachal Weather: imd Heavy rainfall alert in many parts, many roads and power transformers disrupted](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/08/09/himachal-weather_e46b87b077fc9682a3c9ef691cb1355b.jpeg?w=414&dpr=1.0)
शिमला में वन विभाग मुख्यालय के पास पेड़ गिरा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरुवार रात को प्रदेश के कई भागों में बादल जमकर बरसे। जोगिंद्रनगर में 160.0, धर्मशाला 112.4, कटौला 112.3, भराड़ी 98.4, कंडाघाट 80.0, पालमपुर 78.2, पंडोह 76.0, बैजनाथ 75.0, कुफरी 70.8, शिमला 60.5, सुंदरनगर 34.8, कांगड़ा 30.4, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 31.5, जुब्बड़हट्टी 25.0 व सराहन में 26.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 9 व 10 अगस्त के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 11 से 15 अगस्त के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से 115 सड़कें यातायात के लिए बाधित थीं। इसके अतिरिक्त 149 बिजली ट्रांसफार्मर व 47 जल आपूर्ति स्कीमें बाधित हैं। वहीं, शिमला में वन विभाग मुख्यालय के पास भूस्खलन हुआ है। इससे देवदार का एक पेड़ भी गिर गया। पंथाघाटी पेट्रोल पंप के पास भी सड़क पर पेड़ गिर गया। इससे बिजली की तारें भी टूट गईं।