अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत: रिश्तेदार के घर से पैदल लौट रही थी, हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार – Purnia News
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
पूर्णिया में रिश्तेदार के घर से वापस लौट रही महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। महिला पैदल सड़क किनारे चल रही थी। तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लो
.
महिला की पहचान बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के जयनगरा पंचवटी निवासी गोविंद मंडल की पत्नी सुमित्रा देवी 55 के रूप में हुई है।
![शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाते परिजन।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/08/09/image-730x548jpg-1_1723172363.png)
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाते परिजन।
रिश्तेदार के यहां गई थी
मृतका के पति गोविंद मंडल ने बताया कि मेरी पत्नी रिश्तेदार के घर गई थी। वहां से वो वापस घर लौट रही थी। लौटने के क्रम में हादसा हुआ। इधर, मृतका की मौत की खबर जैसे ही उसके घर वालों तक पहुंची चीख पुकार मच गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH पूर्णिया लेकर आई है।